Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पत्‍नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध के बाद बना ली ब्‍लू फिल्‍म

Posted by:
Published: Thursday, September 20, 2012, 12:32 [IST]

 Income Tax Officer Shot His Wife Porn Film

नागपुर। महाराष्‍ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पति-पत्‍नी के रिश्‍ते को तार-तार कर दिया है। नागपुर में एक आयकर अधिकारी ने अपनी पत्‍नी की ही ब्‍लू फिल्‍म बन ली और फिर उसे ब्‍लैकमेल करने लगा। फिलहाल पुलिस के पास मामला पहुंच गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार करने के लिये एक टीम बैंगलोर भेजी है। पति पर दहेज प्रताड़ना और लाखों गबन करने का भी आरोप लगा है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ममला नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र का है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि बैंगलोर निवासी निशांत देवराजन कल्लूलाथील, आयकर विभाग में सह आयुक्त है। इसी विभाग में सह आयुक्त के पद पर ही कार्यरत युवती से उसकी करीब सात महीने पहले 6 फरवरी 2012 को पुणे में शादी हुई थी। दोनों बैंगलोर में ही पदस्थ हैं। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही निशांत, उसकी मां रमा और बहन रूपा हॅरीश को युवती को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि निशांत की पत्‍नी प्रशिक्षण के लिए नागपुर आई थी। वह गिट्टीखदान क्षेत्र के नालंदा छात्रावास में रूकी थी। उस दौरान निशांत ने यहां पर आकर मर्जी के खिलाफ पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिल्म भी उतार ली। बाद में निशांत 10 लाख रुपए के लिए पत्नी को ही ब्लैकमेल करने लगा। रुपए न मिलने पर अश्लील वीडियो क्लिप को रिश्तेदारों व परिचित लोगों को भेजने की धमकी दी। हालांकि पत्नी इसके पहले उसे काफी बड़ी रकम दे चुकी है। उसने निशांत को समझाया कि इससे दोनों की बदनामी होगी, क्लिप को डिलीट कर दो। मगर निशांत पर मानों भूत सवार था। रुपए के लिए वह उसे प्रताडि़त करने लगा। त्रस्त होकर महिला मंगलवार की रात गिट्टीखदान थाने में पहुंची और पति के ही खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निशांत को गिरफ्तार करने बैंगलोर रवाना हुई।

English summary
An Income Tax officer shot his wife porn film and starts blackmailing for money. This incident took place in Nagpur of Maharashtra.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Mumbai Indians: 79 / 5, 12.3 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 36 / 2, 10.2 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Match starts at 08:00 pm IST