Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बेटी से गैंगरेप के बाद पिता ने दी जान

Posted by:
Published: Thursday, September 20, 2012, 14:02 [IST]

 Man Committed Suicide After His Daughter

हिसार । 16 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी से परेशान लाचार पिता ने मौत को गले लगा लिया। घटनाक्रम के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के दस युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में जुबान खोलने पर जान से मार देने की धमकी दी। बेटी के साथ अत्याचार और धमकियों से कृष्ण कुमार ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली।

डाबड़ा गांव की 16 वर्षीय लड़की के साथ हुई वारदात का खुलासा दस दिन बाद हुआ। पुलिस बुधवार देर शाम तक पीडि़ता का मेडिकल करा रही थी। दूसरी ओर उसके पिता कृष्ण (44) के शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को किया जाएगा। पुलिस आरोपियों महेंद्र, विकास व आठ अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए मजबूर करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार युवती 9 सितंबर को गांव डाबड़ा से हिसार पटेल नगर अपनी नानी के यहां गई थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वह कैमरी रोड पर स्थित पुली के पास पहुंची तो वहां परिचित युवक महेंद्र आ गया। वह अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर घर छोडऩे के बहाने सातरोड की ओर ले गया। सुनसान इलाके में गांव के ही आठ-नौ युवक पहुंच गए।

उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा बुरी हालत में शाम सात बजे के करीब उसे घर के आगे छोड़ गए। इससे पूर्व किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी। सहमी हुई लड़की अगले कई दिनों तक बिस्तर पर पड़ी रही। दो-तीन दिन पूर्व उसने अपनी मां बिमला को घटना की जानकारी दी। पिता कृष्ण को एक दिन पूर्व मंगलवार को घटना की जानकारी मिली तो उसने आरोपियों से पूछना चाहा। आरोप है कि युवकों ने उसे भी जुबान खोलने पर मार डालने की धमकी दी। लड़की के साथ हुए अत्याचार व आरोपियों की धमकी देने से परेशान हो उसने कीटनाशक पी लिया।

English summary
A man in Hisar has committed suicide after his 16 year old daughter was gang-raped by some miscreants. Police has registered the case.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL