Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हैकरों से बचने के लिये अब फेसबुक और ट्विटर अकाउंट का भी बीमा

Posted by:
Updated: Tuesday, September 18, 2012, 19:08 [IST]

लंदन। फेसबुक और ट्विटर आकाउंट के हैकिंग के खिलाफ लंदन की एक कंपनी ने बीमे की पहले की है। इस कंपनी ने पहली बार देश में सोशल मीडिया बिमा की शुरुआत की है। ब्रिटेन की एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इंफार्मेशन प्राइवेसी कंपनी ने हैकिंग के जरिये छवि को ठेस पहुंचाने, अकाउंट जैकिंग और आईडी चुराए जाने के खिलाफ सेवा की पेशकश की है। मालूम हो कि इन दिनों फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल साइटों के इस्तेमाल करने वालों की अकाउंट चोरी आम बात हो गई है। और ऐसी खबरे रोज सामने आने लगी है।

 insurance cover to protect facebook twitter accounts

उल्‍लेखनीय है कि आईडी को हैक करने वाले आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही वे कई और तरह से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सेवा की प्रदाता कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन बैसिनि ने कहा कि इस तरह के बीमे की जरूरी कुछ साल पहले तक नहीं थी। लेकिन अब सब कुछ बदल गया है अब इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले हर व्यक्ति को कहीं न कहीं खतरा है। हैकर कहीं भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस बीमे के लिए आपको हर महीने लगभग 352 रुपये खर्च करना पड़ेगा। इसके बदले बीमा कपंनी आपको कानूनी सलाह सहित हर तरह की सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।

 
Story first published:  Tuesday, September 18, 2012, 19:08 [IST]
English summary
You may soon insure your Facebook and Twitter accounts against the nuisance of hacking as a UK-based company has launched the country's first social media insurance.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs