Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कावत्रा के घर से अभिनेत्रियों-मॉडलों की ब्‍लू फिल्‍म और सेक्‍स टॉयज बरामद

Posted by:
Updated: Tuesday, September 18, 2012, 15:13 [IST]

 Amrita Pritam Son Was Active In Porn Industry

मुंबई। जानी मानी लेखिका स्‍वर्गीय अमृता प्रीतम के बेटे 65 वर्षीय नवराज कावत्रा की बीते 14 सितंबर को गला दबाकर हत्‍या कर दी गई थी। इस हत्‍या की छानबीन कर रही पुलिस को कई चौकाने वाले तथ्‍य मिले हैं। कावत्रा के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बार गर्ल्‍स, अभिनेत्रियों और मॉडलों की नंगी फिल्‍मे बरामद हुई हैं। पुलिस अब इस बात की तलाश कर रही है कि कावत्रा की हत्‍या के पीछे कहीं ब्‍लैकमेलिंग तो नहीं है। कावत्रा के घर से पुलिस को 200 सीडियां, 600 वियाग्रा की गोलियां और 56 सेक्‍स टॉय भी बरामद हुए हैं। फिलहाल कातिल का तो पता नहीं चल सका है मगर इन बरामदगियों ने पुलिस के होश उड़ा दिये हैं।

पुलिस के मुताबिक कावत्रा के घर से मिले सुराग किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। कावत्रा के बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है कई नामचीन हस्तियों के अश्‍लील वीडियो। इनमें कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों और बड़े मॉडलों के अश्‍लील फिल्‍म भी शामिल हैं। इन फिल्‍मों में बार गर्ल्‍स को सेक्‍स टॉय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में फिल्‍माया गया है। पुलिस का कहना है कि कावत्रा ने अपने घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे। यहां तक कि बाथरूम में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि कावत्रा के घर से मिले सुराग इस ओर इशारा करते हैं कि वो सिर्फ फोटोग्राफी या फिल्मों में पैसा लगाने का ही काम नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक कावत्रा के घर से मिले वीडियो में 19 अलग अलग मॉडल और अभिनेत्रियां आपत्तिजनक हालत में नजर आ रही हैं, हालांकि पुलिस ने इन लड़कियों का नाम बताने से इनकार किया है।

पुलिस को शक है कि शायद कावत्रा अश्लील तस्वीरों के जरिए कुछ लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हीं में से किसी ने पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कराई है। पुलिस को कावत्रा के स्‍टूडियो से ढेरों कंडोम के पैकेट भी बरामद हुए हैं। मालूम हो कि बीते 14 सितंबर को बॉलीवुड फिल्‍म फाइनेंसर 65 वर्षीय कावत्रा की गला दबाकर हत्‍या कर दी गई थी। वो अपने फ्लैट में अकेला ही रहता था जबकि उस की पत्नी अलका दिल्ली में रहती है। वह फोटोग्राफी का काम करता था और अक्सर बहुत सी लड़कियाँ और अन्य उस के पास से फोटो खिंचवाने आतीं थीं।

Story first published:  Tuesday, September 18, 2012, 12:57 [IST]
English summary
The investigation into the murder of Navraj Kwatra, the 65-year-old son of late Punjabi writer Amrita Pritam, took an unexpected turn after the police recovered pornographic CDs from his flat.As per reports, some videos and photographs recovered feature upcoming actors and models. Photos of several bar girls were also found.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL