Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मध्‍य प्रदेश में नहीं लागू होगा एफडीआई: शिवराज

Posted by:
Published: Saturday, September 15, 2012, 18:35 [IST]

Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan Opposes Fdi In Grocery Sector

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र पर वार करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खुदरा क्षेत्र में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए इसे लागू करने से साफ तौर पर मना कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि वह एफडीआई का विरोध नहीं करते और अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश होना चाहिए। वह इस फैसले का विरोध करते है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि देश के लाखों परिवारों की रोजी-रोटी खुदरा क्षेत्र और छोटे व्‍यापार से आती है। अगर इस क्षेत्र में एफडीआई आता है, तो प्रदेश में बेराजगारी बढ़ेगी और लाखों परिवारों के सामने पेट पालने की समस्‍या खड़ी हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि हम खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश को किसी भी हाल में स्‍वीकार नहीं करेंगे। अगर इस क्षेत्र में विदेशी पैसा लगेगा, तो लोगो का काम धंधा छिन जाएगा।

दूसरी तरफ बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार के इस फैसला का विरोध किया है। उन्‍होंने एफडीआई को मंजूरी देने के निर्णय को संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन के लिए खतरा बताया है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय आत्‍महत्‍या करने जैसा है।

उन्‍होंने केंद्र सरकार का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह सरकार जाते-जाते पता नहीं ऐसे कौन-कौन से फैसले करती जाएगी। राज्‍यों के विरोध के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला वाकई विनाशकारी है। केंद्र के इस फैसले से देश में खुशी कम नाराजगी ज्‍यादा देखने को मिल रही है।

English summary
Madhya Pradesh Chief minister Shivraj Singh Chauhan on Saturday said that opposed the Centre's decision to allow Foreign Direct Investment (FDI) in grocery sector.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL