Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

HIV संक्रमित ने किया सौतेली बेटी का रेप, मिली 25 साल कैद

Posted by:
Updated: Saturday, September 15, 2012, 13:00 [IST]

 Hiv Positive Man Gets Jail For Raping Step Daughter

नई दिल्‍ली। एचआईवी पीडि़त एक शख्‍स ने अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया था। रो‍हिणी कोर्ट ने इस शख्‍स को जान‍बूझकर एचआईवी संक्रमित करने और बलात्‍कर के जुर्म में 25 साल की सजा सुनाई है। देश का यह ऐसा पहला मामला है जब एड्स फैलाने के लिए किसी को इतनी सख्‍त सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पीडि़त के पुनर्वास के लिए 2 लाख रूपये आर्थिक मदद की भी बात कही है।

कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि जानबूझकर इस शख्‍स ने अपनी सैतेली बेटी से न केवल बलात्‍कार किया बल्कि उसे पूरी जिंदगी मौत से जूझने पर मजबूर कर दिया। इसने उसको एचआईवी संक्रमित कर उसकी जान के लिए खतरा पैदा कर दिया है। जब लड़की ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तब उसने जबरन उसको दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।

कोर्ट ने दिल्‍ली सरकार से कहा है कि पीडि़त को 2 लाख रूपए का मुआवजा दिया जाए। इसके साथ की कोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे नियम बनाए जाएं जिससे आरोपी के स्‍वास्‍थ्‍य की भी जांच हो। इससे पीडि़त को हुई स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी हानि का पता चल जाएगा। आपको बता दे कि 42 वर्षीय शख्‍स 15 वर्षीय सौतेली बेटी का लंबे समय से बलात्‍कार कर रहा था। इस दौरान उसने लड़की का गर्भताप भी कराया।

कोर्ट ने दोषी को दुष्‍कर्म के लिए 10 साल की सजा, हत्‍या का प्रयास करने के लिए 10 साल की सजा और गर्भपात कराने के लिए 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि तीनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी।

Story first published:  Saturday, September 15, 2012, 12:50 [IST]
English summary
A HIV positive man was sentenced to 25 years jail by a Delhi Rohini Court for raping his minor step-daughter on Friday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two