नई दिल्ली। जहां पूरा देश हाय, हाय रे महंगाई गा रहा है, महानगरों में रहना मु्श्किल हो रहा है ऐसे में शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है कि दिल्ली और मुंबई यह दो महानगर ऐसे हैं जो देश और विदेश के और बड़े शहरों की तुलना में सस्ते हैं। यह बात एक सर्वे के बाद कही गयी है। सर्वे स्विस बैंकिंग कंपनी यूबीएस ने करवाया था जिसकी रिपोर्ट में यह बात सामने आयी।
इस सर्वे में विश्व के 72 देशों को शामिल किया गया था। जिसके रिजल्ट में दिल्ली और मुंबई का नाम है, जहां खाने-पीने की चीजों को लेकर भौतिक चीजों का सामान काफी सस्ता है। इस सर्वे के मुताबिक ओस्लो, ज्यूरिख, टोकियो, जिनेवा और कॉपनहेगन दुनिया के महंगे शामिल हैं। करीब 122 वस्तुओं और सेवाओं के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गयी है।

फिलहाल इस सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से तो यह तय हो गया है कि विश्व में भी महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन अन्य देशों के पास आबादी कम है इसलिए हो-हल्ला नहीं मचता है जबकि भारत में आबादी के हिसाब से रोजगार काफी कम है इसलिए यहां चीजें बहुत ज्यादा बिगड़ जाती हैं। इसलिए दिल्ली-मुंबई भले ही विश्वपटल पर सस्ते हों लेकिन भारत में दोनों शहर महंगे की ही श्रेणी में आते हैं।


















