Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पश्चिम बंगाल: पति के सामने पत्‍नी का सामुहिक बलात्‍कार

Posted by:
Updated: Wednesday, September 12, 2012, 12:53 [IST]

 Woman Gang Raped In West Bengal

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक ऐसी घटना हुई है जिसने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। आधा दर्जन से ज्‍यादा लोगों ने एक महिला से उसके पति के समाने सामुहिक बलात्‍कार किया। विरोध करने पर बलात्‍कारियों ने उसके पति को मारापीटा भी। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन करते हुए 10 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस का कहना है गिरफ्तार 10 लोगों में से पांच पर सामुहिक बलात्‍कार करने का आरोप है। पुलिस ने अभियुक्‍तों को जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में पांच से छह और संदिग्धों की तलाश जारी है। सभी आरोपी प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं जहां पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का मुखपत्र गणशक्ति सहित कई बांग्लाभाषी अखबार छपते हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी आरोपियों को रातभर चले अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया और ये सभी संविदा पर थे और इनका किसी भी समाचार पत्र से कोई संबंध नहीं है। इससे पहले आसनसोल में पैथोलोजिकल लेबोरेटरी चलाने वाली एक महिला को सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने उठा लिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

महिला के पति के विरोध करने पर बलात्कारियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला की चिकित्सा जांच कराई गई है जिसकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने बातया कि महिला के पति को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

Story first published:  Tuesday, September 11, 2012, 19:19 [IST]
English summary
A 29 years old woman gang raped in front of her husband in West Bengal.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on