
आपने शादियां तो बहुत देखी और सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी तीन लोगों की आपस में शादी की बात सुनी है? चौकिए मत ऐसा वाकई ब्राजील में होने जा रहा है। ब्राजील के एक कोर्ट ने नजीर पेश करते हुए तीन साल से साथ रह रहे तीन पार्टनर्स को इसकी इजाजत दे दी है। शादी करने वालों में एक पुरूष और 2 महिलाएं हैं।
कोर्ट ने तो इनको शादी की इजाजत दे दी है, लेकिन ब्राजील में इस शादी को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। कोर्ट ने ऐसा फैसला इसलिए सुनाया क्योंकि पिछले तीन सालों से तीनों एक साथ रह रहे हैं। घर के सारे खर्चे तीनों साथ में मिलकर उठाते है। तीनों के बीच का तालमेल काफी अच्छा है। इनके मन में आया कि जब हम साथ में रहते हैं, तो क्यों न शादी कर ली जाए।
उन्होंने शादी करने के लिए कोर्ट में अपील डाल दी। कोर्ट ने भी इनके तीन साल से एक साथ रहने, और आपसी तालमेल को देखते हुए मंजूरी दे दी। इनसे पूछे जाने पर इन्होंने कहा कि हम कुछ नया नहीं कर रहे है, ऐसा होता है। हम अच्छा कर रहे हैं या बुरा हमको नहीं मालूम, लेकिन बस इतना मालूम है कि हम एक परिवार हैं।
ब्रांजील में इस शादी का जमकर विरोध भी होने लगा है। इनके विरोध में कुछ धार्मिक संगठन खुलकर सामने आ गए है। कुछ वकीलों ने भी इसको पूरी तरह से गैरकानूनी बताया है। वैसे अगर देखा जाए, तो ऐसा कोई पहली बार नहीं हो रहा है। सन 1955 से पहले ऐसा होता रहा है। पहले एक पत्नी का नियम जरूरी नहीं था। एक आदमी दो पत्नी रख सकता था।


















