Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मंत्री रहते नहीं किया कोल ब्‍लॉक आवंटन: जायसवाल

Posted by:
Updated: Wednesday, September 12, 2012, 9:21 [IST]

 No Coal Blocks Alloted During My Work Period

नई दिल्‍ली। कोयला ब्‍लॉक आवंटन मामले पर केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्‍होंने कहा कि इसके आवंटन पर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। भाजपा इस मामले पर भ्रम की राजनीति कर रही है, और मेरे बारे में अफवाह फैला रही है।

जायसवाल ने भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मैंने किसी की सिफारिश पर कोयला आवंटन किया हो, तो वह मुझे दिखाएं। रविशंकर प्रसाद मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं, और मैं उन्‍हें आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं। मैंने अपने कार्यकाल में कोई भी कोल ब्‍लॉक आवंटित नहीं किया।

उन्‍होंने कहा कि सन 1993 से 2009 तक कुल 195 कोल ब्‍लॉक आवंटन किए गए, एनडीए के शासन काल में कुल 32 कोल ब्‍लाक आवंटित किए गए और सन 2009 के बाद कोई भी कोल ब्‍लाक आवंटित नहीं किया गया। उन्‍होंने सफाई देते हुए कहा कि अगर 2009 के बाद कोई आवंटन ही नहीं हुआ, तो मैंने कैसे आवंटित किया।

जायसवाल ने इस मामले पर कहा कि किसी मनोज कुमार को मेरा रिश्‍तेदार बताया जा रहा है, जिसके आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मनोज कुमार जायसवाल को कई कोल ब्‍लॉक आवंटित हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस समय मैं गृह राज्‍य मंत्री था, उस समय की कोई सिफारिश हो, तो कृपया मेरे सामने लाई जाए।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रामगोपाल यादव ने श्रीप्रकाश जायसवाल पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने पद का दुरूपयोग कर गलत तरीके से कोल ब्‍लॉक आवंटन किया था। यादव ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि जायसवाल ने मंत्री बनते ही एक घंटे के अंदर 3 कोल ब्‍लॉक आवंटित किए थे। जायसवाल ने 19 जनवरी को कोयला मंत्रालय की कमान संभाली थी।

Story first published:  Tuesday, September 11, 2012, 19:15 [IST]
English summary
Coal Minister Sriprakash Jaiswal said that I did not allot any coal block during my work period.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
England: 19 / 1, 6.5 Overs
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Mumbai Indians won by 4 wickets
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on