Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

'मनहूस नीतीश..हिम्मत हो तो मोदी को बुलाओ'

Posted by:
Updated: Saturday, September 8, 2012, 13:39 [IST]

 Nitish Kumar Is Afraid Narendra Modi

मुंबई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मुस्लिम वोट को लेकर एक बार फिर से तीखा बयान दिया है। इस बार उनके निशाने पर हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। सामना में छपे साक्षात्कार में बाल ठाकरे ने कहा कि नीतीश कुमार दोहरे चरित्र के मालिक हैं। उनकी जबान में कुछ और दिल में कुछ है। वो मीठा-मीठा बोलकर मुसलमानों के रहनुमा बनने का ढोंग करते हैं बल्कि इसके पीछे उनकी मंशा केवल वोट पाने की है।

नीतीश कुमार मुसलमानों को रिझाकर सत्ता पाना चाहते हैं। अगर वो वाकई में मुस्लिमों के हम दर्द हैं तो क्यों नहीं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार आने देते? नीतीश कुमार मोदी से डरते हैं क्योंकि अगर मोदी बिहार आ गये तो उनका मुस्लिम वोट खिसक जायेगा और एक जुटता का राग अलापने वाले नीतीश का नाटक धरा रह जायेगा। ठाकरे ने कहा कि नीतीश कुमार मनहूस राजनीति करने वाले मनहूस राजनेता हैं।

मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हुए ठाकरे ने कहा कि आजाद मैदान में जो कुछ भी हुआ था वो सब पहले से ही तय था जिसके पीछे नीतीश कुमार जैसे लोग जिम्मेदार हैं। उन्हीँ जैसे लोगो के चलते मुंबई में दंगे होते हैं। ठाकरे ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को भी नहीं बक्शा कहा मुलायम नीतीश के ही दूसरे रूप हैं जो मुस्लिमों को उकसाते हैं कि दंगा करो, उन्हीं के चलते साल 1992 में बाबरी विध्वंस यूपी में होने के बावजूद मुंबई में दंगा हुआ।

Story first published:  Saturday, September 8, 2012, 13:31 [IST]
English summary
Bihar Chief Minister Nitish Kumar is Wretched politician said Shivsena Chief Bal Thackeray in Saamana. Nitish Kumar is afraid of Gujarat Chief Minister Narendra Modi, Thackeray Told.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on