Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

चीन में भूकंप से भारी तबाही, 50 से ज्‍यादा मौतें

Posted by:
Updated: Friday, September 7, 2012, 17:20 [IST]

 Earthquakes In China Kills Many

बीजिंग। पड़ोसी देश चीन में तीव्र भूकंप के कारण भारी तबाही मची है। यहां के करीब 20 हजार मकानों की दीवारें चिटक गई हैं और एक लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित हुए हैं। खबर के पहले अपडेट तक भूकंप में मरने वालों की संख्‍या 50 बतायी गई है। यह संख्‍या और बढ़ सकती है।

खातरे की बात यह है कि भूकंप एक बार नहीं बल्कि दो बार आया। पहले की तीव्रता रिक्‍टेयर पैमाने पर 4.8 थी और दूसरे की तीव्रता 5.6। यह भूकंप चीन के दक्षिण-पश्चिम के दो प्रोविंस में आया है।

गिजुहाऊ युन्‍नन व आस-पास के शहरों में आये इस भूकंप के बाद युन्‍नन सरकार ने 1 लाख से ज्‍यादा लोगों को अपने-अपने मकान खाली करने की हिदायत दी है।

यह वो इलाका है, जहां चीन की संस्‍कृति से जुड़े तमाम स्‍तंभ व प्रतीक पाये जाते हैं। भूकंप की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई इलाकों में लैंड स्‍लाइडिंग हो गई। पहाड़ के कुछ भाग टूट-टूट कर नीचे गिरे।

चीनी न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप के तुरंत बाद हुई लैंडस्‍लाइ के बीच कई कारें व वाहन बड़े-बड़े पत्‍थरों के नीचे दब गये। घाटी व आस-पास रहने वाले लोगों को खास निर्देश जारी किये गये हैं, कि वे जल्‍द से जल्‍द सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंच जायें। घाटी में कई स्‍कूलों में भी दरारें पड़ गई हैं। कई घरों के मलबे के नीचे लोग दब गये हैं। चीन सरकार ने बचाव कार्य के लिये 10 से ज्‍यादा टीमें रवाना कर दी हैं।

इससे पहले 2008 में चीन में भूकंप आया था, जिसमें 9000 लोगों की मौत हुई थी।

जरूर पढ़ें- भूकंप से जुड़े महत्‍वपूर्ण लेख-

- पिछले एक दशक में आये बड़े भूकंप
- अगर 6 की तीव्रता का भूकंप आया तो भारत में मचेगी तबाही
- भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है पूरा उत्‍तर भारत

Story first published:  Friday, September 7, 2012, 16:51 [IST]
English summary
A series of earthquakes shook two rural provinces in southwest China on Friday, killing at least 50 people and damaging 20,000 homes.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on