Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

असम में भड़की हिंसा जारी, अबतक 87 की मौत

Posted by:
Published: Tuesday, August 28, 2012, 18:11 [IST]

 One Killed Five Injured Assam Violence

गुवाहाटी। असम में फैली हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर असम के तीन अलग-अलग इलाकों में हिंसा की आग फैल गई। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हो गए हैं। बीते माह से जारी इस हिंसा में अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोमवार देर रात असम के फुमती गांव के सालाकाटी पुलिस स्टेशन के पास पहली हिंसा की खबर मिली। दूसरी घटना पकरीटोला गांव के पास हुई है। जहां चार लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि धुबड़ी जिले के सुखनजोड़ा गांव में रविवार सुबह एक शव मिला था। मृतक के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए थे। मारा गया व्यक्ति शनिवार शाम से ही लापता था। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मतरीझोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर दिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद जाम खत्म हुआ।

English summary
One person has died and five others have been injured in fresh violence in the Kokrajhar district of Assam.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL