Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गीतिका शर्मा सुसाइड केस: कांडा को 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत

Posted by:
Updated: Tuesday, August 28, 2012, 16:57 [IST]

 Gopal Kanda Sent To Judicial Custody Till Sept 11

नयी दिल्‍ली। एमडीएलआर एयर लाइंस की पूर्व एयर होस्‍टेस 23 वर्षीय गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के पूर्व गृहराज्‍य मंत्री गोपाल गोयल कांडा उर्फ गोपाल कांडा को दिल्‍ली की रोहिणी अदालत ने 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्‍ली पुलिस ने अदालत से अपील की थी कि पूछताछ के लिये कांडा का रिमांड बढ़ाया जाये। मालूम हो कि पिछले 10 दिनों से कांडा दिल्‍ली पुलिस की रिमांड पर था और एक बार फिर उसे अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। फैसले के बाद से पुलिस को राहत की सांस मिली है क्‍योंकि छानबीन के 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

अदालत ने बीते शनिवार को पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की पुलिस हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी थी। इससे पहले अदालत ने कांडा को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था। उसे 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि 23 वर्षीय युवती गीतिका कांडा के स्वामित्व वाली एमडीएलआर एयरलाइंस में विमान परिचारिका रह चुकी थी। यह एयरलाइंस अब बंद हो चुकी है। गीतिका ने दो पन्नों के अपने सुसाइड नोट में कांडा और उनकी कम्पनी की एक अधिकारी अरुणा चड्ढा पर प्रताड़ित कर खुदकुशी के लिए विवश करने का आरोप लगाया था।

इस घटना के बाद से कांडा फरार चल रहा था मगर कुछ दिन पूर्व उसने खुद ही दिल्‍ली के अशोक बिहार थाने में समर्पण कर दिया था। कांडा को लेकर पुलिस ने जब उसके दफ्तर की तलाशी ली तो उसे दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस उस मोबाइल के कॉल डिटेल्‍स को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सह अभियुक्‍त अंकिता के बयान के बाद से जांच में आसानी होगी।

Story first published:  Tuesday, August 28, 2012, 16:55 [IST]
English summary
Gopal Kanda has been sent to judicial custody by Delhi court today till September 11 in Geetika suicide case The former Haryana minister was in police custody in connection with abetting the suicide of his employee and former flight attendant Geetika Sharma.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs