Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

यह है अखिलेश यादव का हेल्‍थ पैकेज

Posted by:
Updated: Thursday, October 25, 2012, 10:45 [IST]

Uttar Pradesh Akhilesh Yadav Gives Health Package To Public

लखनऊ। सरकार उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं कर पा रही है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वय इस बात को स्वीकार करते हैं, लेकिन वह लोगों के ध्यान को मूल समस्या से दूर करने का प्रयास करते हुए कहते हैं कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुये घोटाले से राज्य की छवि खराब हुई है। इन बातों के साथ सीएम ने हेल्‍थ पैकेज जारी किया।

अखिलेश यादव ने बुधवार को सरकारी अस्पतालों के लिये दो सौ नयी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा का उद्धाटन किया। श्री यादव ने कहा कि पिछली बहुजन समाज पार्टी सरकार के कार्यकाल में हुये एनआरएचएम घोटाले से राज्य की छवि खराब हुई जिससे भारी बदनामी हुई। उनका कहना है कि सपा सरकार उसी दाग को कम करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने माना कि सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों की कमीं है लेकिन सरकार सेवा में सुधार के लिये कटिबद्ध है और आगामी अक्तूबर तक डाक्टरों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनआरएचएम में हुये घोटाले के कारण स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई अधिकारी और डाक्टर जेल में हैं जिससे चिकित्सीय कार्य प्रभावित हो रहा है। घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। दो मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मौत की भी जांच सीबीआई को ही सौंपी गयी है।

सरकारी अस्‍पतालों में 1000 एंबुलेंस

सीएम ने कहा कि वर्तमान में सरकारी चिकित्सालयों को 200 एम्बुलेंस मिली हैं जबकि नवम्बर माह तक 1000 और एम्बुलेंस दी जाएंगी।

सरकारी अस्‍पतालों में नि:शुल्‍क भर्ती

उन्होंनें सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने पर लगने वाले 35 रूपये फीस की माफी की भी घोषणा की और कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

6 से 16 साल की लड़कियों को मुफ्त इलाज

अखिलेश यादव ने छह साल से सोलह साल तक सरकारी स्कूल और कालेज जाने वाली लड़कियों के मुफ्त इलाज की भी घोषणा की। उन्होंनें कहा कि आगामी अक्तूबर तक एक हजार और एंबुलेंस सरकारी अस्पतालों को दिये जायेंगे।

दिमागी बुखार से बचने के लिये टीकाकरण

दिमागी बुखार से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बस्ती जिले में विशेष टीका अभियान शुरू किया गया है। इसका परिणाम यह हुआ है कि बीमारों की संख्या में कमी आयी है। इन जिलों में 156 बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गयी है।

महिलाओं के लिये विशेष एंबुलेंस

मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी एंबुलेंस सेवा विशेषकर गर्भवती महिलाओं के लिये होगी। गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को यह सुविधा मुफ्त दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के लिये टॉल फ्री नंबर

सीएम ने दावा किया कि सरकार ने जनता की सुविधा के लिये टोल प्री नंबर शुरू किये जिस पर 5721 शिकायतें मिली हैं और इनमें 4622 का निस्तारण भी हो गया। सभी विकास खंडों में स्वास्थ्य सेवा में सुधार किया जा रहा है। पचास महिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ेगी जिसके तहत चिकित्सालयों में सौ अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एंबुलेंस सेवा के तहत चालू वित्तीय वर्ष में कुल 972 एंबुलेंस सभी जिलों में संचालित की जायेंगी।

Story first published:  Wednesday, August 22, 2012, 16:53 [IST]
English summary
Chief Minister Akhilesh Yadav has announced many health services in government hospitals of Uttar Pradesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs