Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सचिन ने जलाई चिता, युवराज ने खोदी कब्र

Posted by:
Updated: Thursday, August 23, 2012, 8:35 [IST]

नई दिल्‍ली। अपने पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अगर चिता में आग देते, युवराज सिंह को कब्र खोदते और वीरेंद्र सहवाग को अस्‍पताल में ड्रिप चढ़ाते देखेंगे तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर है बुरा ही लगेगा। ऐसा ही कुछ दिखाया गया है सहारा इंडिया के नये विज्ञापन में, जो कंपनी के रिटेल ब्रांड के लिये तैयार किया गया है।

सहारा के रिटेल ब्रांड 'क्‍यू-शॉप' के लिये तैयार किये गये विज्ञापन में सचिन, युवराज और सहवाग के अलावा विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी समेत कई अन्‍य खिलाडि़यों को मौत से डराते दिखाया गया है। विज्ञापन में कंपनी ने दावा किया है कि यदि आप क्‍यू शॉप से सामान नहीं खरीदेंगे तो बाहर मार्केट में मिल रहा मिलावटी सामान आपको मौत दे सकता है।

 sachin yuvraj performed last rites act

यह विज्ञापन फिलहाल तैयार करने के बाद क्‍लाइंट्स को दिखाया गया। फिर इसे टीवी पर भी प्रसारित किया गया। टीवी पर आते ही लोगों में विज्ञापन के प्रति रोष व्‍याप्‍त हो गया।

लोगों में इस बात का रोष है कि सचिन, युवराज को अंतिम संस्‍कार और कब्र खोदने का काम क्‍यों दिया गया। आम लोग तो दूर खुद कंपनी के क्‍लाइंट इस विज्ञापन को पसंद नहीं कर रहे हैं। सभी ने सचिन, युवराज और वीरेंद्र सहवाग के सीन हटाने की मांग की है।

विवादित सीन हटाने के लिये लोगों ने बीसीसीआई को पत्र भी लिखे हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि वो सहारा इंडिया से इस संबंध में बात करेगा, उसके बाद जो उचित होगी वही कार्रवाई की जायेगी।

 
Story first published:  Wednesday, August 22, 2012, 15:47 [IST]
English summary
The advertisement showing Sachin Tendulkar performing the last rites and Yuvraj Singh digging a grave is now got into controversy.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Mumbai Indians won by 4 wickets
2nd Test , Headingley, Leeds
Play stopped for day.  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on