Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी बनी एप्‍पल

Posted by:
Published: Tuesday, August 21, 2012, 15:14 [IST]

 Apple Is The Most Valuable Company

आईफोन और आईपैड लांच करने वाली कम्‍पनी एप्‍पल अब दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिक कम्‍पनी बन गयी है। अमेरिकी शेयर मार्केट नास्‍डाक के अनुसार कल व्‍यापार के दौरान कंपनी के शेयरों में 2.6 अंको का उछाल आया जिससे कंपनी के शेयर 619 बिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गये। इसके साथ ही एप्‍पल विश्‍व की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। ऐसे कंपनी की वास्‍तविक पूंजी लगभग 200 बिलियन डॉलर हो गयी है।

एस एण्‍ड पी इंडेक्‍स के विश्‍लेषक हॉवर्ड सिल्‍वरब्‍लैट के अनुसार विश्‍व का सर्वाधिक मार्केट मूल्‍य रखने वाली कंपनी का रिकार्ड माइक्रोसाफ्ट के नाम था जिसकी मार्केट पूंजी ने दिसम्‍बर 1999 में 616.3 का आकड़ा छुआ। लेकिन आज एप्‍पल के आईफोन के द्वारा कंपनी ने अधिक लाभ अर्जित किया जाता है।

सितंबर में आईफोन की नयी सीरीज लांच होने वाली है अत: इससे कंपनी के शेयर में जबरदस्‍त उछाल आया।

एप्‍पल कंपनी की शुरूआत स्‍टीव जॉब्‍स ने की थी। आज भी कंपनी स्‍टीव के सिद्धान्‍तों पर ही चल रही है। माना जा रहा था कि स्‍टीव की मृत्‍यु के बाद एप्‍पल की मार्केट वैल्‍यू कम हो जायगी, पर कंपनी ने रिकॉर्ड बढ़त बनायी।

English summary
Apple’s iPhone revenues generate more than Microsoft , according to analysts. Now Apple is the most valuable company.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs