Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

कुर्सी बचाने के लिये बेनी ने चमचागीरी की सारी हदें पार कर दीं: शरद यादव

Posted by:
Published: Monday, August 20, 2012, 17:44 [IST]

 Beni Prasad Comments Shocking Sharad Yadav

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। महंगाई को लेकर गैरजिम्‍मेदाराना बयान देने वाले यूपीए मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को आड़े हाथों लेते हुए जेडीयू सुप्रीमो शरद यादव ने कहा है कि अपनी कुर्सी बचाने के लिये बेनी प्रसाद ने चमचागीरी की सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं भाजपा की वरिष्‍ठ नेता सुषमा स्‍वराज ने महंगाई पर बेनी के बयान को अजीबो-गरीब करार दिया है और कहा है कि महंगाई से किसी को कभी फायदा नहीं होता है। सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि बेनी ने एक बेहद ही अजीब बयान दिया है। इतना ही नहीं उस बयान पर जो उनका तर्क था वो समझ से परे था। सुषमा ने कहा कि अगर महंगाई होगी तो किसान खेती के लिये खाद कहां से लायेगा।

वहीं शरद यादव ने कहा कि मंत्रिपद बचाने के लिए बेनी प्रसाद वर्मा ने चाटुकारिता की सारी हदें पार कर दीं। बेनी का बयान बहुत हतप्रभ कर देने वाला है। किसान को कपडे खरीदने होते है, बच्चों की पढ़ाई करवानी होती, शादी की होती है। किसान को कोई फायदा नहीं हो रहा है। बीच में बिचौलिए पैसे खा रहे हैं। सरकार की इसमें बहुत बड़ी नाकामी है। वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के महंगाई से संबंधित बयान की चौतरफा निंदा शुरू हो गई है। जेडीयू नेता शिवानंद तिवारी ने इस बयान की आलोचना की है। और बीएसपी नेता सुधींद्र भदोरिया ने बेनी प्रसाद वर्मा के बयान को बेतुका करार दिया है।

आपको बताते चलें कि विवादस्‍पद बयानों को लेकर हमेशा से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज फिर बोलते-बोलते मर्यादा भूल बैठे। उन्‍होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी भले ही परेशान हो मगर मैं इस महंगाई से बहुत खुश हूं। एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि वो महंगाई से खुश है क्‍योंकि इससे किसानों को बहुत फायदा होता है। बेनी प्रसाद वर्मा से जब बढ़ती महंगाई के विषय में पूछा गया तो बेनी ने कहा कि महंगाई बढ़ने से किसानों को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि दाल, चावल, गेहूं, सब्जी आदि के दाम बढ़ेंगे तो किसानों की फायदा मिलेगा। बेनी के मुताबिक महंगाई बढ़ने से किसानों की फसल अच्छे दामों में बिकती है। इस बयान के बाद से आम लोगों में भी खासा नाराजगी है।

English summary
JD(U) chief Sharad Yadav slams Union Steel Minister Beni Prasad Verma's comments on inflation. Sharad Yadav says that the Minister's comments are shocking and that it is very clear that he has a very poor understanding of farmers' problems in India. This is shocking considering the amount of time he has spent in politics, says Yadav.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs