Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है कांडा

Posted by:
Published: Monday, August 20, 2012, 16:29 [IST]

 Police To Consider Brain Mapping Test For Kanda

गुडग़ांव। एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले के मुख्य आरोपी, हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक वह पूछताछ में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में पुलिस के हाथ अब तक तो सबूत हाथ लगे हैं, उसके आधार पर कांडा से पूछताछ की जाएगी। कांडा से उसके दुबई दौरे के बारे में पूछा जा रहा है। रविवार को दिल्‍ली पुलिस कांडा को लेकर एमडीएलआर के गुडग़ांव स्थित उसके दफ्तर ले गई। सूत्र बताते हैं कि कांडा ने शुरू में गुडग़ांव स्थित अपने दफ्तर जाने से मना कर दिया। डीसीपी, एसीपी सहित पुलिस के पांच अधिकारियों की टीम कांडा से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस कांडा से सात दिनों में 18 अहम सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करेगी। गीतिका केस में कांडा और सह आरोपी अरुणा चड्ढा को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की तैयारी है। कांडा ने पिता मुरलीधर लखराम के नाम पर एमडीएलआर एयरलाइंस कंपनी बनाई थी जो अभी बंद हो चुकी है। गीतिका की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। इसमें गीतिका की मौत फांसी पर लटकने की वजह से हुई बताया गया है। गिरफ्तार करने के पुलिस के तमाम इंतजामों को धता बताते हुए कांडा अपने न्यूज चैनल की गाड़ी में सवार होकर शनिवार तड़के चार बजे अशोक विहार डीसीपी ऑफिस पहुंचा था।

उसका कहना था कि वह स्‍वेच्‍छा से जांच में शामिल होने पहुंचा था, जबकि पुलिस का कहना है कि उसने उसे डीसीपी ऑफिस पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार दोपहर पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई। उसके बाद शाम लगभग सवा चार बजे उसे रोहिणी कोर्ट में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डीके जांगला के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

English summary
Police says former Haryana minister Gopal Kanda may have to take a brain-mapping test. This will help the Delhi Police in proving its case against Mr Kanda, who has been charged with abatement to suicide, criminal intimidation, criminal conspiracy and destruction of evidence.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST