Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नहाते हुए जोहड़ में डूबे पांच बच्चे

Posted by:
Published: Monday, August 20, 2012, 16:31 [IST]

 Five Children Drowned In River

भिवानी। रविवार के दिन दो गांवों में जोहड़ पर नहाते हुए पाच बच्चे पानी में डूब गए। सभी की मौके पर मौत हो गई। परिजन उन्हे पानी से निकाल कर तत्काल सामान्य अस्पताल लाए। जहा डाक्टर ने जाच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 10 बजे खरक खुर्द गाव के जोहड़ में पाच बच्चे पानी में खेलने को उतरे। जिसमें से चार पानी में डूब गए। सामान्य अस्पताल पहुंचे बच्चों के परिजनों ने बताया कि गाव में तीन-चार फुट गहरा जोहड़ है। उसी जोहड़ से लगता हुए एक पेड़ है जिसे सहारा देने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा जोहड़ से मिट्टी खोद कर लगाई गई थी।

इस खुदाई के कारण जोहड़ के एक हिस्से में दस फीट तक का गढ्डा हो गया था। इस गढ्डे में बरसाती पानी भरा हुआ है। रविवार को जब बच्चे यहा खेल रहे थे तो एक का पैर गढ्डे में फिसल गया और वह गहराई में जाने लगा। तभी अन्य बच्चे भी उसे बचाने के लिए एक-एक करके आगे आने लगे। जिसमें मोहित, हरेद्र, सोनू व रवि डूब गए। जबकि 6 साल का रवि बच गया। घटना के बारे में पता चलते ही गाव वाले सभी पानी से निकाल सामान्य अस्पताल ले आए यहा डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

जबकि 6 वर्षीय रवि का इलाज कलानौर के सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरी घटना घुसकानी गाव की है। यहा दोपहर बाद 10 वर्षीय आकाश अपने दोस्तों के साथ जोहड़ में नहा रहा था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके ताऊ जयपाल उसे सामान्य अस्पताल ले आए जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वालों मेें मोहित (9), सोनू (9), हरेंद्र (10), रवि (10) तथा आकाश (10) शामिल हैं।

English summary
Five children drowned in River at Bhiwani district of Haryana.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two