Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फिर मानसून ने दिया मौसम विभाग को गच्चा, दिल्ली में होने जा रही है बारिश

Posted by:
Published: Monday, August 20, 2012, 16:18 [IST]

 Monsoon Became Active One Day Before

दिल्ली (ब्यूरो)। ईद के दिन दिल्ली के आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं, हल्की बारिश भी हो रही है। इससे मौसम सुहावना हो गया है। दो दिन पहले दिल्ली में इतनी गर्मी और उमस हो गई थी कि लोग बेहाल हो गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक दो चार दिनों में अच्छी बारिश होगी।

लगता है मानसून मौसम विभाग को गलत साबित करने पर तुला रहता है। भारत में 137 साल पहले मिटिरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट की स्थापना हुई थी। तब से आज तक आईएमडी (इंडियन मिटिरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट) की मॉनसून संबंधित भविष्यवाणी कभी भी पूरी तरह सही होती नहीं देखी गई है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि मानसून मंगलवार से सक्रिय होगा। मंगलवार को जबरदस्त बारिश होगी। मानसून ने मौसम विभाग को झूठलाते हुए एक दिन पहले ही सक्रिय हो गया।

कुछ लोग मौसम विभाग की इस तरह की असफलता के लिए आकलन में इस्तेमाल होने वाले मॉडल्स को भी जिम्मेदार मानते हैं। अपने यहां अब तक जो मॉडल इस्तेमाल होता रहा है, उसका ट्रैक रेकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है। पिछले दो सप्ताह से बारिश को तरस रहे उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बेशक यह सप्ताह सुकून दे जाएगा। कम से कम एक सप्ताह तक मौसम सुहावना
रहेगा। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर भारत में मंगलवार से मानसून एक्टिव होने का अनुमान है। उसके मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के मंगलवार तक एनसीआर पहुंचने की संभावना है।

इसके चलते एनसीआर में अच्छी बारिश होगी और जाहिर है तापमान में कमी आएगी। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से चले पश्चिमी विक्षोभ का मानसूनी सिस्टम भी असर दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। अनुमान लगाया गया था कि यह मंगलवार या बुधवार तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर पहुंच जाएगा। लेकिन यह मौसम विभाग को झूठलाते हुए लगभग 24 घंटे पहले एनसीआर में दस्तक देने पहुंच गया। दोनों मानसूनी सिस्टम के चलते क्षेत्र ईद के दिन भी बारिश का मजा मिला। और आने वाले एक सप्ताह तक बारिश का आनंद मिलेगा। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस था जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

English summary
Light showers in the morning brought some respite for Delhi residents who reeled under a humid . The met department has forecast heavy rains Tuesday The sky became overcast evening and rain was reported in some parts of the capital.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter