Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लखनऊ में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ईद की नमाज़

Posted by:
Published: Sunday, August 19, 2012, 16:39 [IST]

लखनऊ। अलिवदा की नमाज के बाद राजधानी लखनऊ में हुए उपद्रव को देखते यूपी पुलिस दोबारा कोई गलती नहीं करना चाहती। ईद की नमाज के मद्देनजर शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि शहर में होने वाली प्रत्येक हरकत पर नजर रखी जा सके। पुलिस के साथ एलआईयू व अन्य एजेन्सियों को सतर्क करते हुए चौकसी बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों का कहना है कि ईद के दिन राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी।

uttar pradesh security tighten for eid ul fitr namaz

एसएसपी आर.के.चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिस एक बार तो चूक गयी लेकिन इस बार कोई चूक नहीं होगी। ईद के दिन ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे है। यह कैमरे में न सिर्फ परिसर के भीतर नजर रखेंगे बल्कि आसपास के रास्ते भी कैमरों की पैनी नजर होगी। सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम रेडियो मुख्यालय को सौंपा गया है। रोडियो मुख्यालय की एक टीम ने शनिवार को उन जगहों को चिन्हित कर लिया जहां कैमरे लगाये जा सकते हैं।

अब कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया जायेगा। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार की घटना को देखते हुए फोर्स की सं या बढा दी गयी है। आरएएफ की तीन कम्पनियों, पीएसी की 14 कम्पनी के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। एसएसपी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि पुलिस लाइन में मौजूद 200 रिक्रूटों को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।

इसके अलावा पुलिस आफिस और अन्य द तरों में लगे 200 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा-व्यवस्था में मौजूद रहेंगे। एसएसपी ने पुराने लखनऊ के सभी थानों को इस बात का आदेश दिया है कि थाने की फोर्स को छोटी-छोटी टुकडियों में तैनात किया जाये। यह पुलिस की टोलियां इलाके में गश्त करती रहेगी। शुक्रवार को एलआईयू की नकामयाबी के बाद इस बार एलआईयू के लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी है।

 
English summary
Uttar Pradesh government has tightened the security grip in the state for Namaaz of Eid-ul-fitr on Monday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs