Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अधिकारी बनने के लिए 12वीं की परीक्षा पास करेंगे निशानेबाज विजय कुमार

Posted by:
Published: Saturday, August 18, 2012, 16:57 [IST]

 class 12th exam is new target shooter vijay kumar
दिल्ली (ब्यूरो)। लंदन ओलंपिक, 2012 में सिल्वर पर निशाना साधने में सफल रहे विजय कुमार की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। अब उन्हें अपने जीवन को आगे बढ़ाने के लिए निशाना साधना होगा। विजय कुमार केवल 10वीं पास हैं इसलिए सेना ने उन्हें जितना संभव है उतना प्रमोशन दे दिया गया है। पर जैसा कि वह चाहते हैं कि वे अधिकारी बनें पर उसके लिए उन्हें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को हासिल करना होगा इसलिए उन्हें 12वीं की परीक्षा पास करनी होगी। हालांकि राष्ट्रपति चाहें तो कुछ निश्चित नियमों के अनुसार उन्हें सीधे अधिकारी बना सकते हैं।

आपको बता दें कि सेना ने विजय कुमार को सूबेदार मेजर बनाया है जो जूनियर कमीशन अधिकारियों के रैंक में आता है। हालांकि विजय ने सम्मान समारोह में पत्रकारों से कहा कि मैं पदोन्नति से खुश हूं। मुझे जूनियर कमीशन अधिकारियों में सर्वोच्च रैंक (सूबेदार मेजर) दिया गया है लेकिन मुझे कमीशन मिलने का इंतजार है जिसमें पांच छह महीने लगेंगे। मैं इंतजार करूंगा।

उन्होंने कहा कि यह अधिकारी रैंक का पद नहीं है। यह जूनियर कमीशन रैंक है, यह सीनियर कमीशन रैंक (अधिकारी पद) नहीं है। विजय ने कहा कि अजय माकन सर ने भी आश्वासन दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि कैबिनेट ने भी विधेयक पास किया है कि अगर आप पदक लाते हो तो आपको आईएएस रैंक का पदक दिया जायेगा। देखते हैं क्या होता है। पर सूत्र बता रहे हैं कि सेना के मानकों के अनुसार ही उन्हें पद दिया जा सकता है। वैसे सेना इसके लिए उनकी व्यवस्था कर रही है जिससे उन्हें अधिकारी बनाया जा सके।

राष्ट्रपति बना सकते हैं अधिकारी

एक सूत्र ने बताया कि विजय कुमार को सूबेदार मेजर के बाद अधिकारी बनाने की अनुमति सिर्फ राष्ट्रपति बना सकते हैं। हालांकि इसके लिये कुछ नियमों का अनुसरण करना होता है। सूत्र ने बताया कि सेना विजय कुमार को पूरी मदद मुहैया कराएगी जिससे वे सेना में अहम अधिकारी की भूमिका में आ जाएं।

 
English summary
While the Army has promoted Olympic silver medal winner Vijay Kumar to Subedar Major the highest honour possible as a non-commissioned officer.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on