Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अधिकारियों की हिटलरशाही, 100 फुट उंचे टॉवर पर चढ़ा जवान

Posted by:
Updated: Saturday, August 18, 2012, 12:58 [IST]

 Armyman Climbs 100 Ft Tower Protest Threat 0fficer

नई दिल्‍ली। सेना के अधिकारियों पर मनमानी और छुट्टी न देने का आरोप लगाते हुए सेना का एक जवान दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के पास स्थित रेलवे स्‍टेशन के टॉवर पर चढ़ गया। लगभग 100 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़कर उसने अपना मांग पत्र लोगों को दिया। उसने इस मांग पत्र में अधिकारियों द्वारा की गयी प्रताड़ना की पूरी कहानी लिखी गयी है। जवान ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि वह इस मामले में हस्‍तक्षेप करें।

देर रात तक उस जवान को उतारने की कोशीश जारी रही। जवान ने सेना के अधिकारियो पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेना में अधिकारियों की हिटलरशाही चलती है। उसने बताया कि अधिकारियों द्वारा हमको कई तरह के सितम सहने पड़ते है। पिता की मौत पर हमने तीन दिन की छुट्टी मांगा था, लेकिन केवल एक दिन की दी गयी। वहां से वापस लौटने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया।

तमिलनाडु निवासी यह जवान सन 1998 में सेना में स्‍पोर्ट कोटे से भर्ती हुआ था। इस समय वह राजस्‍थान के कोटा में तैनात है। ऐसा बताया जा रहा है कि जुलाई से वह बगैर छुट्टी के युनिट से गायब है। पुलिस के अनुसार बताया गया कि वह शुक्रवार को स्‍पाइट जेट विमान से दिल्‍ली आया। दिल्‍ली आने के बाद वह सीधे रेलवे स्‍टेशन के पास आया और टावर पर चढ़ गया।

फायर विभाग के छह कर्मी उसे उताने के प्रयास में लगे हुए है। सूचना मिले पर सेना के वरिष्‍ठ अधिकारी भी वहां पहुंच गये है। उन्‍होंने फोन से फौजी से बात कर समस्‍या के समाधान का भरोसा दिलाया है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जवान इससे पहले भी अपनी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ चुका है। उसने अपने आरोप पत्र में आरोप लगाते हुए अधिकारियों द्वारा मारपीट की बात भी कही है।

Story first published:  Saturday, August 18, 2012, 12:49 [IST]
English summary
High drama was witnessed near New Delhi Railway station this evening when an armyman climbed a 200-feet mobile tower.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs