Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लोकसभा में उठी फेसबुक, ट्विटर पर प्रतिबंध की मांग

Posted by:
Updated: Friday, August 17, 2012, 14:15 [IST]

 Samajwadi Party Demands Ban On Facebook Twitter

नई दिल्‍ली। नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों के पलायन की घटना ने संसद भवन में भी हलचल पैदा कर दी। इसी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने सरकार से फेसबुक, ट्विटर आदि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर डाली। वहीं लालू यादव ने इस अफवाह को देश को तोड़ने की साजिश बताया।

सदन में बोलते हुए रामगोपाल वर्मा ने कहा कि यह तो सिद्ध हो गया है कि दो ब्‍लॉग साइटों ने यह अफवाह फैलाई है, कि बैंगलोर, मुंबई, चेन्‍नई आदि शहरों में नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों पर हमले होने वाले हैं। इस अफवाह को हवा मिली है सोशल नेटवर्किंग साइटों फेसबुक और ट्विटर की वजह से, तो क्‍यों न इन साइटों पर देश में प्रतिबंध लगा दिया जाये।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे देश के हर कोने में सुरक्षित हैं। उन्‍होंने अपील की कि लोग नौकरी छोड़ कर न जायें और जहां हैं, वहीं रहें। वहीं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जांच एजेंसियां अफवाह उड़ाने वालों का पता लगाने में जुटी हुई हैं और जल्‍द ही पुलिस उन्‍हें धर दबोचेगी। शिंदे ने उन कंपनियों से नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों को दोबारा नौकरी पर रखने की भी अपील की है, जहां लोगों ने अपने इस्‍तीफे दे दिये हैं।

उधर बेंगलुरु, मुंबई, पटना, चेन्‍नई, आदि शहरों में कई लोगों का पलायन अभी भी जारी है। लोगों को डर है कि उन पर कहीं भी हमला हो सकता है।

वनइंडिया आपसे गुजारिश करता है कि कृपया आप अपने आस-पास रहने वाले नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों को इस बात का अहसास करायें कि यह सब महज एक अफवाह है।

Story first published:  Friday, August 17, 2012, 12:33 [IST]
English summary
Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav has demanded ban on Facebook, Twitter. He put his demand in between the session in Parliament. Where as PM has given assurance of security to North East people.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on