Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सूबेदार से, मेजर सूबेदार बनें विजय कुमार

Posted by:
Updated: Thursday, August 16, 2012, 18:49 [IST]

 Vijay Kumar Promoted As Subedar Major

नई दिल्‍ली। भारत के लिए लंदन ओलंपिक 2012 में रजत पदक जीतने वाले विजय कुमार को भारतीय सेना ने प्रमोशन दे दिया है। वह अब मेजर सूबेदार हैं। प्रमोंशन मिलने के पहले वह सूबेदार थे और 16 दोरगा रेजीमेन्‍ट में कार्यरत् थे।

हालांकि अभी इस पद के लिए राष्‍ट्रपति से अनुमति मिलना बाकी है लेकिन सेना ने उन्‍हें प्रमोट कर दिया है। ओलंपिक में पदक जीतने पर विजय कुमार को भारतीय सेना ने सम्‍मानित किया है।

विजय कुमार ने इसके पहले प्रमोशन न मिलने के कारण नाराज़गी दिखाई थी और सेना से त्‍याग पत्र देने की बात कही थी, विजय ने राष्‍ट्रीय एवं अन्‍तर्राष्‍ट्रीय कई स्‍पर्द्धाओं में भारत के लिए पदक जीते हैं, लेकिन प्रमोशन न मिलने से वह नाराज़ थे। ओलंपिक में पदक जीतने के बाद खेल मंत्री अजय माकन और रक्षामंत्री ए;के एंटिनी ने मामले को संज्ञान में लिया।

ओलंपिक की सफलता के कारण आर्मी चीफ ने उन्‍हें 30 लाख रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया।

Story first published:  Thursday, August 16, 2012, 18:46 [IST]
English summary
After an arduous wait and proving his mettle to the world, the Indian Army has finally promoted Vijay Kumar as Subedar Major.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on