
दिल्ली (ब्यूरो)। एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रही महिला के साथ चेक अप करने के बहाने दो डाक्टरों ने रेप कर दिया। मेरठ के इस अस्पताल के डाक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक डाक्टर तो इस अस्पताल का मालिक है। महिला का मेडिकल कराया गया है।
मुजफ्फरनगर की रहनेवाली एक महिला 5 अगस्त को बागपत रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। महिला के पेट में दर्द रहता था। शुरू में स्थानीय महिला डॉक्टर से इलाज कराया गया। फायदा न होने पर इसी डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब दो बजे अस्पताल मालिक और उसका साथी डॉक्टर कमरा नंबर डी-2 में पहुंचे। उन्होंने महिला से कहा जरूरी चेक अप करने हैं। महिला के साथ और कोई नहीं था। उन्होंने जरूरी और गोपनीय चेकअप का बहाना करते हुए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
फिर चेक अप के नाम पर उसके कपड़े उतरवा दिए। उसके गुप्तांग को छूने लगे। इसी बीच अस्पताल का मालिक ( डाक्टर )नंगा हो गया। महिला ने इस पर आपत्ति की तब तक वह नंगा हुआ डाक्टर उसके शरीर पर सवार हो गया और दुष्कर्म करने लगा। उसके बाद दूसरे डाक्टर ने भी यही हरकत की। थोड़ी देर बाद उन्होंने दोबारा दुष्कर्म किया। यह सिलसिला सुबह चार बजे तक चलता रहा। डाक्टरों ने जाते समय कहा किसी से कहना मत, तुम्हें फीस में जबरदस्त छूट दे दी जाएगी। इलाज का खर्ज आधा से भी कम रह जाएगा।
सुबह पांच बजे महिला ने मोबाइल पर पति को रेप की जानकारी दी। वह दर्जनों लोगों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा और हंगामा कर दिया। सूचना पाकर टीपीनगर पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को थाने ले आई। बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घरवालों ने थाने में भी हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों डाक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


















