Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

रामदेव के 3 दिन के अनशन में 4000 अनशनकारी बिमार

Posted by:
Published: Saturday, August 11, 2012, 18:42 [IST]

 4000 Supporters Randev Is Not Felling Well

नई दिल्ली। योग गुरू बाबा रामदेव के अनशन के दौरान अब तक लगभग 4000 अनशनकारी बिमार पड़ चुके है। 6 अनशनकारियों की हालत इतनी खराब हो गयी कि उनको एलएनजेपी अस्‍पताल रेफर करना पड़ा। बीमारी होने का कारण भूख हड़ताल और उसके ऊपर उमस वाली गर्मी बताया जा रहा है। इस स्थिति में बाबा रामदेव और डॉक्‍टरों ने अनशनकारियों को जमकर पानी देने की सलाह दी थी।

बाबा के अनशन पर भाग लेने के लिए देशभर से लगभग 20 लोग रामलीला मैदान पहुंचे थे। कुछ लोगों ने तो अनशन के लिए फार्म भी भरा था। सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ हजार लोग बाबा के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे। रामलीला मैदान में चिकित्‍सकों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग चार हजार आंदोलनकारियों की तबीयत खराब हो चुकी है।

अधिकतर लोगों को गर्मी के कारण चक्‍कर आने की शिकायत थी। इसके अलावा सिर दर्द, डिहाइड्रेशन और डायरिया और उल्टी-दस्त की शिकायते भी मिली है। लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना बाबा को मिलने पर उन्‍होंने कहा कि अनशन पर बैठे लोग जमकर पानी पीयें। गर्मी बहुत है इसलिए लोग अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखें।

गौरतलब है कि इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि पूरे देश से हमको 225 से ज्‍यादा सांसदों का समर्थन पत्र मिला है, और लगभग सवा लाख ग्राम सभाओं का समर्थन भी हासिल हुआ है। उन्‍होंने कहा कि उनके कार्यकताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इसको लेकर राष्‍ट्रपति से मुलाकात करेगा। बाबा ने देश के सभी राजनीतिक दलों से कहा था कि वह कालेधन पर अपना रूख साफ करे, जिससे देश की जनता भ्रष्‍टाचार और कालेधन पर उनकी मंशा जान सके। रामदेव के अनशन पर सलमान खुर्शीद ने कहा था कि केंद्र सरकार में मंत्री सलमान खुर्शीद ने रामदेव के अनशन को 'सालाना कार्यक्रम' बताया था।

English summary
Health of 4000 supporters of Yog Guru Baba Randev is not well during Fast at Ramlila Maidan. Doctors advices them for having water at large Skell.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on