
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकार में जितनी लूट-खसोट हुई उससे पूरा देश वाकिफ है, यही कारण है कि यूपीवासियों ने अखिलेश सरकार को चुना, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह सरकार भी अधिकारियों को चोरी करने की हिदायत दे डालेगी।
जी हां यूपी सरकार में मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एक बैठक के दौरान अधिकारियों को चोरी करने की सलाह दे डाली। उन्होंने अधिकारियों से कहा चोरी कर सकते हो, लेकिन डकैती मत करो।


















