
नई दिल्ली। बाबा रामदेव के अनशन का दूसरा दिन रामलीला मैदान में आज है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। चूंकि आज जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसलिए संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हम यहां दूसरे दिन की झलकियां पेश कर रहे हैं।
रिफ्रेश करें- हर आधे घंटे पर इस पेज पर मिलेंगे ताज़ा अपडेट
सुबह 11:15 बजे का अपडेट- बाबा रामदेव सुबह के भाषण के मुख्य बिंदु-
-जनता की ओर से एक बात पहुंचाना चाहता हूं कि सेना को ईमानदार होना चाहिये, सेना ईमानदार नहीं होगी तो हमारी सीमाओं की रक्षा नहीं हो पायेगी, जिससे देश की रक्षा हो सके। सरकार कहती है कि लोग ईमानदार हों, मीडिया वालों को ईमानदार होना चाहिये, बाबा जी को ईमानदार होना चाहिये। लेकिन अगर जनता यह कहती है कि सरकार को भी ईमानदार होना चाहिये, तो उनके बीच खलबली मच जाती है। क्या ईमानदारी की बात कहना बेईमानी है।
-सीबीआई का प्रयोग सिर्फ सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों को टार्गेट करने के लिये किया जाता है। उनके खिलाफ जांच करानी होती है, तब सीबीआई लगा दी जाती है। यानी इससे साफ है कि सीबीआई सरकार के हाथों की कठबुतली के समान है। हमारी मांग है कि सीबीआई को सरकारी से स्वतंत्र कर देना चाहिये।
क्या हुआ पहले दिन-
- देश के सभी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में योग शिक्षा की मांग।
- रामलीला मैदान के मंच पर भगत सिंह राजगुरु का अपमान
- बाबा रामदेव की तीन प्रमुख मांगें
- पढ़ें बाबा रामदेव के आंदोलन की अन्य खबरें


















