Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फिजा के घर से मिले 1 करोड़ रूपए, डेढ़ किलो सोना

Posted by:
Published: Friday, August 10, 2012, 11:31 [IST]

 Rs 1 Crore 1 5 Kg Jewellery Recovered From Fiza House

चंडीगढ। फिजा मोहम्‍मद उर्फ अनुराधा बाली के मौत की गुत्‍थी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है। फिजा के बंगले से पुलिस को भारी मात्रा में नगदी और जेवरात बरामद हुए है। इसको देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं फिजा की मौत प्रॉपर्टी के चक्‍कर में तो नहीं हुई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार फिजा की कोठी से लगभग 1 करोड़ कैश और लगभग डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ है।

फिजा हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से अलग रह रही उनकी दूसरी बीवी थी। पुलिस मोहाली में उनके बंगले की जांच कर रही थी, उसी दौरान उसको भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। मोहाली के पुलिस आयुक्‍त दर्शन सिंह ने कहा कि आलमारी में नगदी और गहने रखे हुए थे हमने बरामद कर लिया है। नोटो को गिना जा रहा है।

आलमारी पहले नहीं खोली गयी इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही थी इसलिए आलमारी सील कर दी गयी थी। उन्‍होंने कहा कि हम नहीं चाहते थे किे कोई भी सुराग नष्‍ट हो। मोहाली में फिजा के आवास से लगभग 50 सीडी बरामद हुई है। कछ सीडियों में फिजा और चंद्रमोहन के बीच की बाते भी रिकार्ड है। इसमें संदेशों के आदान-प्रदान से संबंबित सीडी भी शामिल है।

पुलिस ने शक के बिनाह पर फिजा के चाचा सतपाल को हिरासत में ले लिया है। सतपाल ने सोमवार को पुलिस की मदद से फिजा का बंगला खुलवाया था। फिजा सन 2008 में सुर्खियों में आई थी जब उन्‍होंने हरियाणा के तत्‍कालीन उपमुख्‍यमंत्री से शादी की थी। हांलाकि यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। उनकी शादी 40 दिन तक ही चल पायी थी। उसके बाद उन दोनों के आपसी रिश्‍ते इतने बिगड़ गये कि पिछले साल फिजा ने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया।

English summary
The police on Thursday recovered Rs one crore in cash and other valuables from the residence of Fiza Mohammed alias Anuradha Bali.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two