Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ये यूपी है, यहां भगवान इंद्र तक को मिल गया है नोटिस

Posted by:
Updated: Thursday, August 9, 2012, 15:10 [IST]

Uttar Pradesh Notice To Lord Indra For No Rains

हरदोई। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो पब्लिसिटी के लिए सारी सीमाओं को लांग सकते हैं। उन्हें ये लगता है की उनके द्वारा किया गया अजब गजब काम उन्हें लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना देगा। ऐसी ही एक अजब गजब हरकत के चलते उत्तर प्रदेश चर्चा में है और चर्चा का कारण बना है प्रदेश का हरदोई जिला। जहां बारिश का न होना एक व्यक्ति को इतना नागवार गुज़रा कि उसने भगवान इंद्र को ही एसडीएम के हस्ताक्षर किये हुए स्टैम्प पेपर के जरिये एक नोटिस भेज दिया।

व्यक्ति ने भगवान इंद्र से तीन दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही व्यक्ति द्वारा ये भी कहा गया है कि यदि तीन दिनों के भीतर भगवान ने जवाब नहीं दिया तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जहां ये मामला कोर्ट में भी जा सकता है। बहरहाल जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जी हां, हो सकता है ये खबर आपको विचलित करे लेकिन ये सच है अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई में,सवायजपुर तहसील के एसडीएम सत्य प्रकाश शर्मा की मोहर और हस्ताक्षर लगे स्टैम्प से एक व्यक्ति ने भगवान इंद्र से पूछा है कि जिले में बदल आ रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है जिससे जिले में सूखे जैसे आसार हो गए हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ?

व्यक्ति ने भगवान इंद्र को इन सभी सवालों का लिखित में जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है साथ ही उसने ये भी कहा है कि यदि भगवान तीन दिन के भीतर इस नोटिस का जवाब नहीं देते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायगी। आपको बताते चलें कि व्यक्ति ने उस नोटिस के पते में "स्वर्ग " लिखा है।

इस पूरे प्रकरण में सबसे मजे कि बात ये है कि भेजने वाले ने राजस्व अधिकारी स्वतंत्र कुमार से निवेदन किया है कि वो अपने हाथों से इस नोटिस को भगवान इंद्र को दें। वहीं दूसरी तरफ राजस्व अधिकारी ने ये कहते हुए नोटिस को वापस कर दिया है कि उसमें तकनीकी दोष हैं जिस कारण वो वहां नहीं ले जाया जा सकता है।

पूछे जाने पर जिला प्रशासन के लोगों ने ये बात स्वीकार की है कि इस पूरी घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है मगर फर्जी स्टैम्प पेपर, हस्ताक्षर और मोहर एक संवेदनशील मुद्दा है। जिसकी जल्द से जल्द जांच की जायगी।

जिले के कार्यवाहक जिलाधिकारी एके द्विवेदी इस नोटिस से आश्चर्यचकित है और उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तहसील के एस डी एम फिलहाल अवकाश पर हैं जिनके आने के बाद नोटिस देने वाले कि तलाश की जायगी।

Story first published:  Wednesday, August 8, 2012, 19:03 [IST]
English summary
A man in Hardoi district of UP has served notice to Lord Indra, asking Him to explain within three days as to why adequate rains did not occur in the district during this monsoon.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs