Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

80 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत

Posted by:
Published: Wednesday, August 8, 2012, 14:56 [IST]

 23 Die In Meghalaya Accident

शिलांग। मेघालय में आज सुबह हुए एक बड़े हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और बचाव दल ने शवों को बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। घायलों को इलाज के लिये इस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मेघालय के पूर्वी जयंतिया पहाड़ी जिले में आज त्रिपुरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह दुर्घटना आज सुबह तीन से पांच बजे के बीच मेघालय-असम सीमा पर स्थित तमसेंग गांव के करीब हुयी। बस गुवाहाटी से अगरतला की ओर जा रही थी, जब यह 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिला के मुख्य पुलिस अधिकारी एम के खार ने बताया, हम अभी तक 23 शवों को और गंभीर रूप से घायल छह लोगों को निकाल चुके हैं। घायलों को खिलेहरियात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, अभी यहां से और शव बरामद होने की आशंका है।

जिला पुलिस और दमकल सेवा के लोग यहां फंसे यात्रियों की मदद कर रहे हैं। शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतकों में कुछ लोगों की शिनाख्‍त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि अत्‍यधिक गति होना हादसे का कारण हो सकता है। फिलहाल खाई में गिरे लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है। हादसे की वजह पर बाद में जांच की जायेगी।

English summary
Twenty-three people were killed when a bus proceeding from Assam to Tripura rolled down a hill in Meghalaya, police said Wednesday.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two