Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मैरी कॉम ने ब्रांज मेडल जीता

Posted by:
Published: Wednesday, August 8, 2012, 19:44 [IST]

 Mary Kom Loses Semis Gets Bronze M

लंदन। लंदन ओलंपिक में भारत की मैरी कॉम ने 51 किग्रा भार वर्ग में कांस्‍य पदक जीत लिया है। साउथ एरेना में खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में मैरी ब्रिटिश मुक्‍केबाज़ से न जीत सकीं, लेकिन उन्‍होने कांस्‍य पदक जीतकर करोड़ो भारतीय प्रशंसकों का दिल ज़रूर जीत लिया है।

मुकाबले के पहले राउण्‍ड में निकोला एडम्‍स ने 3-1 का स्‍कोर किया और दूसरे राउण्‍ड में 5-2 की बढ़त बनायी, और अगले राउण्‍ड में 8-4 का लाभ लिया और मैच को 11 - 6 अपने पक्ष में कर लिया।

भारत को मैरी से स्‍वर्ण पदक की उम्‍मीद थी क्‍योंकि वह पांच बार की विश्‍व चैम्पियन रह चुकी हैं, लेकिन वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सकीं। उनकी कोशिशों से उनके प्रशंसक ज़रूर खुश हुए है। इस मुकाबले के पहले पूरे देश ने उनके जीतने के लिए दुआएं की थी। 29 वर्ष की मैरी कॉम विश्‍व चैम्पियनशिप में भी निकोला एडम्‍स से नहीं जीत सकी थी और यहां भी निकोला से वह पार न पा सकीं।

मैरी कॉम भारत की ओलंपिक में पदक जीतने वाली तीसरी महिला है। उनके अलावा सायना नेहवाल ने बैडमिंटन में लंदन ओलंपिक में ही कांस्‍य पदक जीता था। जबकि कर्णम मल्‍लेश्‍वरी ने सिडनी ओलंपिक में भारोत्‍तोलन में कांस्‍य पदक हासिल किया था। यह पहली बार है जबकि किसी महिला मुक्‍केबाज़ ने भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीता है।

मैच शुरू होने से पहले मैरी ने ट्वीट किया था कि वह अब पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार हैं  और जीतने की पूरी कोशिश करेंगी, जय हिन्‍द।

भारत के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान ने भी ट्वीट के जरिये कहा कि वो भी लाइव मैच देखेंगे  और मैरी को शुभकामनायें भी दी।

English summary
Mary Kom lost her boxing bout but won millions of fans with her bronze medal effort.The Indian boxer, who is a five-time world champion, took bronze at the London Olympics 2012 here on Wednesday after bowing out in semi-finals.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two