Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

टिंटू लूका ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Posted by:
Updated: Wednesday, August 8, 2012, 19:00 [IST]

 India S Tintu Luka Enters 800m Semi

लंदन। भारत की टिंटू लूका ने महिलाओं की 800 मीटर रेस स्‍पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हीट टू में वह तीसरे स्‍थान पर रहीं ,जबकि तीसरे हीट में सात धावक मौजूद थे। लूका ने 2:01.75 का समय लिया।

सेमीफाइनल में उन्‍हें और भी बेहतर करना होगा। हीट टू की विजेता रूस की मारिया सेविनोवा (2:01.56) रहीं और दूसरे नम्‍बर पर अमेरिका की एलिस सचमिड (2:01.65) रहीं।

इस खेल में 6 हीट होती हैं और सेमीफाइनल के विजेताओं की सूची सभी छह हीट की समाप्ति पर ही बनाई जाती है। प्रत्‍येक हीट के पहले तीन विजेता सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई हो जाते हैं। सेमीफाइनल में 24 प्रतिभागी होते हैं।

टिंटू लूका की कोच पी टी ऊषा है और टिंटू, ऊषा एथलेटिक्‍स स्‍कूल से जुड़ी हुई हैं। इसके पहले उन्‍होने ग्‍वांगझू एशियन गेम्‍स 2010 में कांस्‍य पदक जीता था।
सन् 2010 में महाद्वीप की एक आयोजित स्‍पर्धा में टिंटू ने सिनी विल्‍सन का 15 वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़ा था। उन्‍होने 1:59.17 की समय सीमा में रेस पूरी कर ली थी।

अपने पहले ओलंपिक में प्रथम चरण पार करने के बाद वह देश्‍ा के लिए पदक जीतना चाहेंगी। भारत ने अब तक ओलंपिक में 4 पदक अपने नाम किये हैं तो कई ऐसे पदक गंवाये हैं जो कि निश्चित माने जा रहे थे। विजेंद्र सिंह का ओलंपिक से बाहर होना एक ऐसी ही घटना थी, ऐसे में भारतीय प्रशंसक टिंटू से पदक की उम्‍मीद कर रहे हैं।

Story first published:  Wednesday, August 8, 2012, 18:58 [IST]
English summary
India's Tintu Luka made it to the semi-finals of women's 800m at the London Olympics.The 23-year-old runner from Kerala, finished third in the Heat 2 at the Olympic Stadium to progress to tomorrow's semi-finals. There were seven runners in Heat 2.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two