Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सचिन और रेखा ने शुरू की राज्‍यसभा की नई पारी

Posted by:
Published: Wednesday, August 8, 2012, 14:50 [IST]

 Tendulkar Rekha To Attend Parliament Session Today

नयी दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज अपनी सर्वथा नयी पारी शुरू करते हुए पहली बार राज्यसभा पहुंचे और उन्होंने सदन के कामकाज को उत्सुकता एवं गंभीरता के साथ देखा। उनके साथ प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री रेखा भी सदन में आईं। मानसून सत्र के प्रथम दिन सचिन अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही पहुंच गए।

सफेद काली धारियों वाली शर्ट और काली पैंट पहने सचिन मनोनीत सदस्य विजय माल्या के बगल वाली सीट पर बैठे। सचिन को देखते ही विभिन्न दलों के सदस्यों ने उनके पास जा कर उनसे हाथ मिलाया और बातचीत की। माकपा के टीके रंगराजन काफी देर तक उनसे बात करते नजर आए। सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद अभिनेत्री रेखा सदन में पहुंचीं।

क्रीम कलर की सुनहरे बॉर्डर वाली सिल्क की साड़ी पहने रेखा मनोनीत सदस्य अनु आगा के बगल वाली सीट पर बैठीं। बैठक शुरू होने के बाद सभापति हामिद अंसारी जब कई पूर्व सदस्यों के निधन पर और विभिन्न हादसों में मारे गए लोगों को पूरे सदन की ओर से श्रद्धांजलि दे रहे थे तो सचिन और रेखा उनकी बात को बेहद गंभीरता से सुन रहे थे। बाद में विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की बैठक दोपहर बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि कल देश के 14वें राष्‍ट्रपति के लिए राज्‍यसभा के वन मनोनीत मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और फिल्‍म अभिनेत्री रेखा ने वोट डाला था।

English summary
Sachin Tendulkar and film actress Rekha, attend Parliament when it convenes for the Monsoon session today.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs