Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गूगल प्‍लस हैंगआउट पर नरेंद्र मोदी से करें लाइव चैट

Posted by:
Published: Wednesday, August 8, 2012, 17:07 [IST]

 Narendra Modi To Be On A Live Conversation With You

अहमदाबाद। गुजरात को विकास के पथ पर लाने वाले मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आम जनता से सीधी बात करने जा रहे हैं। वो भी फेस-टू-फेस। आप भी मोदी से लाइव चैट कर सकते हैं। लाइव चैट की तारीख है 31 अगस्‍त। ऐसा पहली बार होगा जब आम लोग इंटरनेट के जरिये मोदी से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जो लोग मोदी से सीधी बात करना चाहते हैं, वो अपने सवाल लिखकर या वीडियो के माध्‍यम से 27 अगस्‍त तक भेज सकते हैं। जो लोग जिनकी इच्‍छा रही है कि वे मोदी से सीधी बात कर सकें, उनकी इच्‍छा अब पूरी हो सकती है।

इस परिचर्चा में भाग लेने के लिये आपको गूगल प्‍लस पर जाकर नरेंद्र मोदी के प्रोफाइल को फॉलो करना होगा। उसके बाद अपनी आईडी और सवाल के साथ रजिस्‍टर करना होगा। रजिस्‍टर करने के लिये क्लिक करें। रजिस्‍टर करने के बाद आप अपने सवाल पोस्‍ट कर सकते हैं। सवाल पोस्‍ट करने के लिये क्लिक करें। 27 अगस्‍त तक जो लोग अपने सवाल भेजेंगे उनमें से सवालों को शॉर्ट लिस्‍ट किया जायेगा और पूछने वालों को लाइव चैट के लिये इनवाइट भेजा जायेगा। इस हैंगआउट चैट का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर भी होगा। यदि आप लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर के देख सकेंगे

इस कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सेल, स्‍पोर्ट्स, यूथ एंड कल्‍चरल एक्टिविटीज़ डेवलपमेंट, गुजरात द्वारा किया जायेगा। गूगल इसका ऑफीशियल पार्टनर है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी देश में सोशल नेटवर्किंग में सबसे ज्‍यादा ज्‍यादा सक्रिय रहने वाले नेताओं में नंबर-1 पर हैं। फेसबुक पर 6 लाख फैन हैं, जबकि ट्विटर पर उनके 8 लाख से ज्‍यादा फॉलोवर्स हैं।

कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs