
लखनऊ। यूपी के जंगलराज की एक और तस्वीर आप यहां देखेंगे। हमीरपुर में थाने में एक युवक ने दूसरे युवक पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे सैकड़ों नागरिकों ने थाने में हंगामा कर जमकर पथराव किया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर आलाधिकारियों ने भीउ़ को समझा बुझा कर शान्त कराया।
हमीरपुर जिले के मुस्करा थाने में दो दिन पहले मुस्करा इलाके में रहने वाले पट्टïल व राशिद हुसैन के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। बच्चों के बीच हुआ विवाद बड़ो के बीच हो गया और पट्टïल व राशिद के मारपीट हो गयी। मोहल्ले में लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शान्त करा दिया। कल दोनों के बीच फिर झगड़ा हो गया। खबर पाकर पुलिस पट्टïल व राशिद को थाने ले आयी। दोनों को वायरलेस सेट के बगल कमरे में बैठाया गया।
देर रात मौका पाकर राशिद ने पट्टल पर लोहे की राड से हमला कर दिया। थाने के अन्दर हुए हमले में पट्टïल गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मी घायल पट्टïल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पट्टïल की थाने के अन्दर पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की खबर गांव में फैल गई। सैकड़ों गांव वाले परिजनों के साथ थाने पहुंचे। गांव वालों ने थाने में जमकर उपद्रव किया और थाने का घेराव कर प्रर्दशन करने लगे। सुबह होते थाने पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घेराव कर रहे गांव वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई व परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे थे। उग्र भीड़ को देखकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ ने पुलिस की एक न सुनी और नारेबाजी करने लगे। उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने आश्वासन देकर भीड़ को शान्त कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वसीम अहमद ने बताया मामले की जांच मोदहा के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गयी है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


















