Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी हार

Posted by:
Updated: Monday, August 6, 2012, 13:45 [IST]

 India Slump Fourth Straight Loss

लंदन। भारतीय पुरूष हॉकी टीम का लंदन ओलंपिक में खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। ग्रुप चरण के चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने भारत को 4-1 से हरा दिया है।

ऐसे में अब भारत का शीर्ष आठ में जगह बनाना भी मुश्किल हो गया है। ग्रुप बी में भारत का अन्तिम मुकाबला बेल्जियम से होगा जो कि पहले ही चार अंक हासिल कर चुका है।

चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया की तरफ से छठे मिनट में जोंग ह्रयुन जांग, ह्रयुन वू नाम ने 59वें और 70वें और स्‍युंग ली ने 68वें मिनट में गोल किया।

जबकि भारत की तरफ से गुरिन्‍दर सिंह ने ही गोल किया। भारत पेनाल्‍टी कॉर्नर में मिले मौकों का फायदा नहीं उठा सका जबकि दक्षिण कोरिया ने पांच कॉर्नर में से तीन को गोल में बदला।

खेल का पहला चरण 1-1 से बराबर रहा, जबकि दूसरे चरण में भारतीय टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। जिससे दक्षिण कोरिया ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया।

ओलंपिक के चारों ही मुकाबलों में टीम का डिफेन्‍स कमज़ोर नज़र आया, जहां भारत के खिलाफ दूसरी टीमों ने 15 गोल किये वहीं भारतीय खिलाड़ी केवल पांच गोल करने में ही कामयाब रहे।

भारत अब तक खेले गये मुकबलों में नीदरलैण्‍ड (2-3),  न्‍यूज़ीलैण्‍ड (1-3), जर्मनी (2-5) और दक्षिण कोरिया से हार चुका है।

Story first published:  Monday, August 6, 2012, 13:37 [IST]
English summary
Indian Hockey team's dismal show at the London Olympics 2012 continued on Sunday as they slumped to their fourth successive loss in group stages. This time, they were thrashed by South Korea 4-1.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice