Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

रामदेव ने खुद को किया 3 दिन के लिए कमरे में बंद

Posted by:
Updated: Monday, August 6, 2012, 12:23 [IST]

 Ramdev Three Day Meditation Gujarat Delhi Agitation

नई दिल्‍ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर रामलीला मैदान में आगामी नौ अगस्त से शुरू होने वाले अपने आंदोलन में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की है। रामदेव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और (केंद्रीय) गृह मंत्री को एक पत्र लिखा जिसमें मैंने उनसे हस्तक्षेप नहीं करने और अलोकतांत्रिक तरीके से बाधाएं नहीं खड़े करने को कहा है क्योंकि लोगों के शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन का उद्देश्य अराजकता फैलाना नहीं है।

गुजरात दौरे के दौरान आणंद स्थित करमसाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मस्थान की आज यात्रा करने वाले रामदेव ने कहा कि वह अगले तीन दिन यहां पर आत्ममंथन करेंगे। रामदेव ने कहा कि नौ अगस्त से शुरू होने वाले उनके आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए देशभर से लोग दिल्ली पहुंचेंगे। गौरतलब है कि बाबा रामदेव पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि वह अपने सहयोगी बालकृष्‍ण की हत्‍या करवा सकते है।

बाबा रामदेव 9 अगस्‍त को दिल्‍ली में एक बड़ा आंदोलन करने जा रहे है। यह आंदोलन विदेश में जमा काला धन पर और भ्रष्‍टाचार के लिए होगा। बाबा रामदेव इस समय 3 दिन की एकांत साधना पर चले गये है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह इस बीच अपने आंदोलन पर मंथन करेंगे।

इस बीच दिग्विजय सिंह ने बाबा पर निशाना साधते हए कहा था कि वह बालकृष्‍ण की हत्‍या करवा सकते है। उन्‍होंने कहा था कि बाबा रामदेव अपने स्‍वार्थ के लिए उनकी हत्‍या करवाएंगे। बालकृष्‍ण ही एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो बाबा रामदेव का हर राज जानते है। ऐसे में बाबा उनकी हत्‍या करा सकते है, जिससे उनका राज न खुलने पाए। बालकृष्‍ण को इस समय पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए।

Story first published:  Monday, August 6, 2012, 12:15 [IST]
English summary
Yoga Guru Baba Ramdev Sunday said he will visit the memorial of Sardar Vallabhbhai Patel in Gujarat for three days of "meditation.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter