Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मोहाली में घर पर मिला चांद की फिज़ा का सड़ता हुआ शव

Posted by:
Updated: Monday, August 6, 2012, 12:47 [IST]

 Haryana Anuradha Bali Alias Fiza Found Dead In Mohali

मोहाली। हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी चीफ मिनिस्‍टर चंद्र मोहन उर्फ चांद मोहम्‍मद की पूर्व पत्‍नी अनुराधा बाली उर्फ फिज़ा का शव उनके मोहाली स्थित घर में पंखे से लटका मिला है। इस खबर से मोहाली के साथ-साथ पूरे हरियाणा में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृश्‍टया रिपोर्ट के मुताबिक फिज़ा का शव पिछले करीब तीन-चार दिन से पंखे से लटका हुआ था। शव लगभग पूरी तरह सड़ चुका है और घर से करीब 50 मीटर की दूरी तक दुर्गंध फैल गई है।

ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें

अपडेट दोपहर 12 बजे- पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया है कि फिज़ा का कुछ दिन पहले पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। वैसे चांद मोहम्‍मद के साथ रिश्‍ता टूटने के बाद से खासी परेशान रहती थीं। पिछले कई दिनों से उनका व्‍यवहार काफी गुस्‍सैल हो गया था।

फिज़ा के चाचा ने पुलिस को बताया कि 1 तारीख को आखिरी बार फिज़ा से उनकी बात हुई थी।

अपडेट दोपहर 12:22 बजे- फिलहाल पुलिस ने फिजा की मौत को आत्‍महत्‍या बताया है, लेकिन पूरी जांच पड़ताल के लिये डॉग स्‍क्‍वाड और फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट मौके पर पहुंच गये हैं। फिलहाल पुलिस सबूत इकठ्ठा कर रही है और सारे सबूत मिलने के बाद ही पुलिस मामला दर्ज करेगी।

अपडेट दोपहर 12:25 बजे। पुलिस ने अभी अभी बताया है कि फिज़ा का शव पंखे से लटका नहीं बल्कि बिस्‍तर पर पड़ा पाया गया है। वहीं फिजा के चाचा ने बताया कि सुबह जब वो घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे। चाचा की बात से फिजा की हत्‍या की आशंका गहराने लगी है। लेकिन पुलिस अभी तक इसे सुसाइड मान रही है।

अपडेट दोपहर 12:32 बजे। फिजा के चाचा के मुताबिक घर में किसी भी सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई है, लिहाजा इसे लूटपाट के लिये की गई हत्‍या नहीं माना जा सकता है। अभी-अभी खबर मिली है कि पुलिस ने फॉरेंसिक की एक बड़ी टीम को बुलाया है। पहली टीम ने घर के अंदर जा कर सिर्फ देख कर बाहर आ गई। 

अपडेट दोपहर 12:45 बजे। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं बरामद किया गया है। देखते ही देखते मौके पर मौजूद सबूत हत्‍या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिये उच्‍च स्‍तरीय कमेटी गठित की है। साथ ही हाई लेवल फॉरेंसिक टीम भी भेज दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद ही शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिये भेजा जायेगा।

पहली बार कब सुर्खियों में आयीं फिज़ा

हरियाणा की पूर्व असिस्‍टेंट एडवोकेट जनरल अनुराधा बाली पहली बार तब सुर्खियों में आयीं, जब उन्‍होंने हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी चीफमिनिस्‍टर चंद्र मोहन से धर्म परिवर्तन कर यान इस्‍लाम धर्म कुबूल कर निकाह किया। उसके कुछ ही दिन बाद दोनों अलग हो गये। हालांकि बाद में फिज़ा ने चांद पर बलात्‍कार का केस भी ठोका और मानसिक उत्‍पीड़न के आरोप लगाये। समय रहते मामला ठंडा पड़ गया। बीच में फिजा ने एक रिएलिटी शो भी किया।

पढ़ें- फिज़ा से जुड़ी पिछली खबरें।

Story first published:  Monday, August 6, 2012, 12:07 [IST]
English summary
Haryana's former deputy chief minister's ex-wife Anuradha Bali alias Fiza found dead in her Mohali residence.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs