Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

एयर होस्टेस खुदकुशी मामले गई मंत्री गोपाल कांडा की कुर्सी, अब गिरफ्तारी

Posted by:
Updated: Monday, August 6, 2012, 17:08 [IST]

 Gopal Kanda Could Be Arrest In Air Hostess Suicide Case

गुडग़ांव। हरियाणा के गृह राज्य व स्थानीय निकाय मंत्री गोपाल कांडा ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में इस्तीफा दे दिया है। गीतिका की आत्महत्या के मामले में कांडा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। गोपाल कांडा ने इस मामले में कहा है कि वे बेकसूर हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। इस मामले में पुलिस जल्द ही मंत्री गोपाल कांडा की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

कांडा के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का फैसला किया है। सोमवार को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में मेडिकल बोर्ड गीतिका के शव का पोस्टमार्टम करेगा।

बंद हो चुकी गोपाल कांडा की एयरलाईंस कंपनी एमडीएलआर ग्रुप में एयर होस्टस का काम करने वाली गितिका शर्मा ने दिल्ली के अशोक विहार इलाके में अपने घर के पंखे पर लटक कर आत्मा हत्या कर ली थी और मरने से पहले एक सुसाईड नोट में अपने मरने का कारण गोपाल कांडा द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखा देने व उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवती के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 306 का मामला दर्ज कर लिया है।

कौन हैं गोपाल कांडा?

गोपाल गोयल उर्फ गोपाल कांडा हरियाणा के सबसे अमीर निर्दलीय विधायक माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक गोपाल कांडा के पास 64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सिरसा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतकर विधानसभा पहुंचे कांडा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। हरियाणा में कांग्रेस के लिए बहुमत जुटाने के लिए जब विधायकों की कमी पड़ी तो निर्दलीय विधायकों की लॉटरी निकल गई। उस समय कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीय विधायकों का समर्थन लिया और गोपाल कांडा को गृह राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया।

कांडा के पास शहरी स्थानीय निकाय और इंडस्ट्री एंड कॉमर्स विभाग की भी जिम्मेदारी है। क्रिकेटर अतुल वासन से मारपीट मामले में भी कांडा का नाम सामने आया था। कांडा के सुरक्षाकर्मियों पर वासन से मारपीट का आरोप लगा था। एमडीएलआर एयरलाइंस में काम कर चुकी गीतिका शर्मा का शव रविवार सुबह उत्तर पश्चिम दिल्ली में अशोक विहार स्थित अपने फ्लैट में पंखे से लटकता मिला था। गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा है, 'कांडा के एक महिला से अवैध संबंध हैं और उस महिला से एक बच्चा भी है।'

Story first published:  Monday, August 6, 2012, 10:52 [IST]
English summary
Gopal Kanda has been suspended from the minister's post over the suicide case of former air hostess in Gurgaon city of Haryana.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Kolkata Knight Riders: 52 / 2, 9 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs