
इंफोसिस की महिला कर्मचारी बी नीलिमा की मौत अभी भी लोगों के लिए एक गुत्थी बनी हुई है।
हैदराबाद के गांचीवली कैंपस में सांतवी मंजिल से गिरकर हुई मौत को पुलिस ने भले ही आत्महत्या मान लिया हो पर इस पर अब भी सवाल उठ रहे हैं। ऑफिस में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के अनुसार बी नीलिमा एक आत्मविश्वासी, दृढ इच्छाशक्ति वाली और एक मज़बूत महिला थी।
नीलिमा की आत्महत्या के विषय पर उसके परिवार और सहकर्मियों द्वारा कई सवाल उठाये जा रहे हैं। वह अपने परिवार के साथ्ा तीन सप्ताह की छुट्टी अमेरिका में मनाकर अभी वापस आयी थी और मंगलवार को रात 8:40 मिनट पर ऑफिस आयी और जहां सातवीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गयी। उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नीलिमा के गले पर घर्षण और शरीर पर गहरी चोटों के निशान सांतवी मंजिल से गिरने से पहले किसी से संघर्ष की बात कह रहे हैं। इसके अलावा कई ऐसे सवाल है़ जिनके जवाब अब भी किसी के पास नहीं-
1. नीलिमा रात 8:40 मिनट पर ऑफिस क्यों आयी जबकि उसके लिए उस समय कोई काम नहीं था।
2. वह अपने किसी भी सहकर्मी से क्यों नहीं मिली।
3. वह 18 ब्लॉक क्यों गई जबकि उस दिन वह अपनी कार नहीं ले गयी थी। यह ऑफिस का मल्टीस्टोरी वह एरिया है जहां गाडि़यां पार्क की जाती हैं।
4. वह उन सभी स्थानों पर क्यों गई जहां पर उसके प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई काम न था।
5. उसने ऑफिस बिल्डिंग से ही आत्महत्या क्यों की।
6. वह एक खुशहाल वैवाहिक जीवन गुज़ार रही थी ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की।
यह सभी ऐसे सवाल है जो कि बी नीलिमा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के जेहन में हैं।


















