Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

टेनिस मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में भारत की चुनौती समाप्‍त, पेस-सानिया हारे

Posted by:
Published: Sunday, August 5, 2012, 14:14 [IST]

 Sania Mirza Leander Paes Out Of Olympics

लंदन। टेनिस मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में भारत की सबसे बड़ी उम्‍मीद लिएण्‍डर पेस-सानिया मिर्जा की जोड़ी ओलंपिक क्‍वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गयी है। इसके साथ ही इस लोकप्रिय जोड़ी से खेल प्रेमियों को निराशा हुई है।

रविवार को खेले गये क्‍वार्टर फाइनल में पेस सानिया की जोड़ी बेलारूस की मैक्‍स मिरनी और विक्‍टोरिया अजारेंका से लगातार सेटों में 5-7 6-7(5) से मुकाबला हार गयी। यह मुकाबला अंतिम आठ के लिए खेला गया था।

मुकाबले में दोनों ही खिलाडि़यों ने जुझारू प्रदर्शन किया लेकिन वो महत्‍वपूर्ण मौकों पर प्‍वाइंट् निकालने में सफल न हो सके। दूसरे सेट के आठ मौकों पर वह सिर्फ एक बार ही प्‍वाइंट्स निकालने में सफल हो सकी। इस लोकप्रिय जोड़ी से खेल प्रेमियों को कम से कम कांस्‍य पदक की उम्‍मीद थी पर यह जोड़ी आवश्‍यक तीन मैच न जीत सकी।

इस हार के बाद से यह कहा जा सकता है कि सानिया मिर्जा का कॅरियर बिना ओलंपिक पदक जीते ही समाप्‍त हो सकता है।

ऐसे में लिएण्‍डर पेस ही एकमात्र खिलाड़ी है जिन्‍होने टेनिस में भारत के लिए पदक जीता है। लिएण्‍डर पेस ने 1996 ओलंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्‍य पदक जीता था।

मिक्‍स्‍ड डबल्‍स में खेलने के लिए पहले ही खिलाडि़यों में विवाद था। गौरतलब है कि महेश भूपति और रोहन बोपन्‍ना ने पेस के साथ खेलने से इनकार कर दिया था।

English summary
India's tennis campaign at the London Olympic Games met with a disappointing end as Leander Paes and Sania Mirza were knocked out in the mixed doubles quarter-finals.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two