Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सासंदों को भोज नहीं देंगी सोनिया

Written by: राजेश केशव
Published: Sunday, August 5, 2012, 14:06 [IST]

 Sonia Gandhi Called Off Dinner Party Before Vp Polls

दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने सहयोगियों को डिनर करा चुकीं सोनिया गांधी उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने सहयोगी दलों के सांसदों को डिनर नहीं दे सकेंगी। कांग्रेस के प्रबंधकों ने इस प्लान को अब रद्द कर दिया है।

सियासी गलियारे में चर्चा है कि सोनिया गांधी का मन था कि वह उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले अपने सभी सहयोगी दलों के सांसदों को एक बार फिर डिनर दें जिससे विरोधियों में उनकी एक जुटता का संदेश जाए। पर उनकी मंशा पर इफ्तार पार्टियों ने ग्रहण लगा दिया है।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया छह तारीख को पार्टी देना चाहती थी क्योंकि सात अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है। इसलिए छह की रात्रिभोज देकर उपराष्ट्रपति औऱ यूपीए के उम्मीदवार हामिद अंसारी की जीत पक्की कर लेना चाहती थीं पर अब वे पार्टी नहीं दे पाएंगी।

सूत्रों ने बताया कि जिन जगहों का चुनाव डिनर के लिए किया गया था वह जगह ही खाली नहीं मिली। क्योंकि वे सभी जगह इफ्तार पार्टियों केलिए पहले से ही बुक हैं। हालांकि सरकारी होटल अशोका में उन्हें छह तारीख को दिन में लंच के लिए एक जगह खाली थी पर वह सोनिया को वह जगह पसंद नहीं आई जिस कारण कांग्रेस के प्रबंधकों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले डिनर को रद्द करा दिया।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए चुनाव से एक दिन पहले शानदार रात्रि भोज का आयोजन किया था। जिसे लेकर मीडिया में भी काफी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि उस पार्टी में ममता तो नहीं आईं थी पर तृणमूल के एक सांसद ने जरूर शिरकत की थी। उस पार्टी में पूर्व सपा सांसद जया प्रदा भी शामिल हुईं थी। कई केंद्रीय मंत्री भी इसमें मौजूद थे। उस समय एक सांसद ने भी कहा था कि सोनिया बहुत 'खुश व चिंतामुक्त' लग रही थीं।

इसीलिए माना जा रहा था कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोनिया एक और पार्टी देंगी पर ऐसा अब संभव नहीं दिखता। उपराष्ट्रपति चुनाव 7 अगस्त को होना है और मानसून सत्र उसके ठीक एक दिन बाद शुरू होगा। इसलिए विपक्ष के हमले से अपने को बचाने के लिए सरकार अब अपने कीट कांटे दुरुस्त करने में जुट गई है।

English summary
Ahead of the vice presidential election the dinner party hosted by Sonia Gandhi has bee called off.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter