Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

एयर होस्टेज ने की खुदकुशी, गृहराज्य मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ एफआईआर

Posted by:
Updated: Sunday, August 5, 2012, 13:12 [IST]

 Air Hostess Commits Suicide Case Against Gopal Kanda

गुड़गांव। हरियाणा के गृहराज्य व स्थानीय निकाय मंत्री गोपाल कांडा एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। यह आरोप लगाने वाला ओर काई नहीं बल्कि गोपाल कांडा की एयरलाईंस कंपनी एमडीएलआर ग्रुप में एयर होस्टस का काम करने वाली एक युवती है।

उक्त महिला ने कल ही दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पंखे पर लटक कर आत्मा हत्या कर ली और एक सुसाईड नोट में अपने मरने का कारण गोपाल कांडा द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया और साथ ही कहा कि नौकरी के दौरान उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया।

आत्महत्या करने वानी युवती का नाम गीतिका शर्मा था। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवती के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 306 का मामला दर्ज कर लिया है। सुसाईड नोट में अरूणा नाम की महिला का नाम भी सामने आया है। इस मामले में राजनैतिक रूप से भी दबाव बनने लगा है। आईएनएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने गोपाल कांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने व गिरफ्तार कर मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

मृतक गीतिका के भाई ने बताया कि एयरलाईंस में काम करने के बाद 2011 से पहले उसकी बहन ने एमडीएलआर ग्रुप को छोड़कर इमीरात एयरलाईंस ज्वाईन कर ली। इसके बाद फिर से एमडीएलआर एयरलाईंस के अधिकारियों ने भी उन्हें मैनेजमेंट में शामिल होने का प्रस्ताव रखा। दौबारा ज्वाईनिंग के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

इसके बाद उसके सब्र का बांध टूट गया। और उसने अशोक विहार में पंखे पर लटककर अपनी जान दे दी। गौरतलब है कि सिरसा के निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए और उन्हें गृह राज्य मंत्री का पद दिया गया। इसके बाद इनेलो नेताओं से गाली गलोच, मारपीट व पूर्व क्रिकेटर से मारपीट आदि कई मामलों में आरोप लगे हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही संगीन हो गया है। सरकार को घेरने में विपक्ष ने पूरी तैयारी कर ली है इस बार गोपाल कांडा का मंत्री पद से हटाना तय माना जा रहा है।

Story first published:  Sunday, August 5, 2012, 13:11 [IST]
English summary
An air hostess committed suicide in Gurgaon district of Haryana. Police has registered the case against minister Gopal Kanda.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs