Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ओलंपिक के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच कर कश्‍यप ने रचा इतिहास

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 18:36 [IST]

 Kashyap Created History In Olympics Badminton

लंदन। बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्‍यप ने लंदन ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक के बैंडमिंटन स्‍पर्धा में पुरूष एकल में क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पहले भारतीय है। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्‍त मलेशिया के ली चोंग वेई या इंडोनेशिया के साइमन संतोसो से होगा।

हैदराबाद के रहने वाले 25 वर्षीय पी कश्‍यप ने वेंम्‍बले एरेना में तीन चरणों तक चलने वाले बेहद कड़े मुकाबले में श्रीलंका के नुलान करूणारत्‍ने को हराया। 20 मिनट तक चलने वाले पहले दौर में कश्‍यप ने 21-14 की बढ़त बनायी। जबकि 19 मिनट तक चले दूसरे दौर में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 21-15 से वापसी की । 21 मिनट तक चले अंतिम और फाइनल दौर में कश्‍यप ने 21-9 की बढ़त बनाकर जीत हासिल की।

66 मिनट तक चले ख्‍ोल के दूसरे दौर में कश्‍यप ने कड़े संघर्ष से 8 अंक बचाये। जबकि पहले चरण में उन्‍होने 13 अंक अर्जित किये। खेल के अंतिम चरण में कश्‍यप ने 12 अंकों की बढ़त बनायी जो कि अंत तक कायम रही।

अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए ग्रुप चरण में उन्‍होने दो मैच खेले जो कि नाकआउट राउण्‍ड था। इसके पहले प्रार‍ंम्भिक दौर में विश्‍व के21 वीं वरीयता प्राप्‍त पी कश्‍यप ने बेल्जियम के तान युवान को 21-14, 21-12 से और वियतनाम के गुयेन टीन मिन्‍ह को 21-9, 21-14 से हराया। वह ग्रुप डी दौर में अपराजेय बने रहे और नाकआउट चरण में जगह बनायी।

English summary
Shuttler P kashyap created history at the London Olympics 2012 by becoming the first Indian to reach the men's singles quarter-finals.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on