Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ग्रिड फेल होने के लिये यूपी को दोषी ठहराना ठीक नहीं: अखिलेश

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 14:27 [IST]

 Power Grid Failure Do Not Blame Us Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश में जिंदगी की रफ्तार थाम देने वाली ग्रिड नाकामी की घटना के लिये उत्तर प्रदेश को आननफानन में दोषी मानना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण के अवसर पर संवाददाताओं से कहा जहां तक ग्रिड फेल होने का सवाल है तो यह तय नहीं है कि यह उत्तर प्रदेश की वजह से हुआ है। जांच के बाद चीजें सामने आ जाएंगी। ज्ञातव्य है कि दो दिन के अंदर कल दूसरी बार उत्तरी ग्रिड फेल होने के बाद उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

ग्रिड अनुशासन का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए केन्द्र ने प्रदेश को फटकार लगायी थी, जबकि उत्तर प्रदेश विद्युत निगम का कहना है कि ग्रिड फेल होने में उसकी कोई भूमिका नहीं है। अखिलेश ने कहा बिजली का बड़ा संकट है लेकिन उसके लिये सपा सरकार दोषी नहीं। राज्य की पिछली सरकार ने बिजली के लिये क्या किया यह बड़ा सवाल है। जब तक उत्पादन नहीं बढ़ेगा तब तक बिजली कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की वितरण व्यवस्था जर्जर तार और घटिया ट्रांसफार्मरों के कारण बदहाल है। इसमें सुधार के लिये सपा ने ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने सौर उर्जा उत्पादन की दिशा में काम किया है।

आने वाले कुछ समय में उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द ही घोषित होने वाली नीति के तहत इस पर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखण्ड में सौर उर्जा उत्पादन की बेहतर सम्भावनाएं हैं जिनका पूरा उपयोग किया जाएगा। अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में स्वीकार किया कि कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिये बहुत सख्ती करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और आगे भी की जाएगी। हम लोग कभी नहीं चाहेंगे कि माहौल खराब हो। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रदेश सरकार के कामकाज से कथित तौर पर नाखुश होने सम्बंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा नेताजी (मुलायम) हमारे नेता है जब हमसे कोई गलती होगी तो वह नाराज होंगे। यह बिल्कुल स्वाभाविक है। हम खुद को सुधारेंगे। सड़क निर्माण के लिये गिट्टी उपलब्ध नहीं होने सम्बन्धी सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सोनभद्र में केन्द्र सरकार के खनन सुरक्षा महकमे से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण गिट्टी खनन का काम रुका हुआ है।

English summary
Chief Minister Akhilesh Yadav has said that there is no proof that his state, Uttar Pradesh, contributed to India's largest power outage by exceeding its quota, and putting the northern supply grid under massive strain.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter