Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

इसकी तो तारीफ होनी चाहिए कि कुछ ही घंटों में बिजली बहाल हो गई: शिंदे

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 17:50 [IST]

 People Should Appreciate Power Was Restored Shinde

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बिजली संकट के बीच उर्जा मंत्री से गृहमंत्री बनाये जाने को लेकर आलोचना झेल रहे सुशील कुमार शिंदे ने आज कहा कि लोगों को इस बात की प्रशंसा करनी चाहिए कि बिजली आपूर्ति कुछ ही घंटों में बहाल कर ली गई। शिंदे ने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा हमें कुछ ही घंटों में बिजली मिल गई, जिस तरह ग्रिड में काम हुआ उसकी लोगों को प्रशंसा करनी चाहिए। पिछले दो दिन में कल लगातार दूसरे दिन बिजली ग्रिड ठप्प हुआ जिससे दिल्ली समेत 19 राज्यों और दो क्रेंद्र शासित प्रदेशों में बिजली गुल हुई।

बिजली की स्थिति सामान्य होने से पहले ही सरकार ने शिंदे को पी. चिदंबरम की जगह गृहमंत्री बनाने की घोषणा कर दी। चिदंबरम करीब चार साल बाद वित्त मंत्रालय में लौटे हैं। शिंदे ने कहा कि उन्होंने बिजली संकट पर रपट प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सौंप दी। उन्होंने कहा मैंने पीएमओ को बताया अमेरिका में बिजली चार दिन तक नहीं आती जबकि हमने यहां कुछ ही घंटों में सामान्य स्थिति बहाल कर दी। सोमवार तड़के गुल हुई बिजली की आपूर्ति करीब 20 घंटे में बहाल हो पाई।

कल ग्रिड दूसरी बार ठप्प होने के बाद देश में बिजली पारेषण लाइनों का परिचालन करने वाली सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों से इसकी वजह बताने के लिए कहा गया था। शिंदे ने इससे पहले कहा था कि 2003 में अमेरिका के कुछ प्रांतों में बिजली गुल हुई थी जिसे बहाल करने में चार दिन लग गए थे जबकि यहां पावर ग्रिड के इंजीनियरों ने कुछ ही घंटों में हालात सामान्य कर दिये। सोमवार को उत्तरी भारत में बिजली गुल हुई और देश की एक चौथाई आबादी को बिजली की आपूर्ति नहीं हुई। मंगलवार को इससे भी बड़ा संकट पैदा हुआ और उत्तरी, पूर्वी व पूर्वोत्तर तीन ग्रिड ठप्प हो गए।

English summary
Amid sharp criticism over his elevation as home minister on a day the nation faced its worst electricity blackout, outgoing power minister Sushilkumar Shinde on Wednesday said people should appreciate that electricity supply was restored within hours.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs