Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जब ज्यादा हो तनाव तो खूब मुस्कुराइए

Posted by:
Published: Tuesday, July 31, 2012, 15:33 [IST]

 Smile May Reduce Your Stress Says Research

वाशिंगटन। अपने चेहरे पर मुस्कान हमेशा बनाकर रखिए। यह न सिर्फ लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगी बल्कि आपको पिछले तनाव से उबरने में भी मदद करेगी। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि आपकी मुस्कान आपकी दिल की धड़कन के स्तर को कम करके तनाव से निपटने में आपके शरीर की मदद करती है।

कंसास विश्वविद्यालय के मुस्कराहट, तनाव, मुस्कराहट तनाव को कम करती है, वॉशिंगटन में अध्ययन , कंसास विश्वविद्यालय, कंसास विश्वविद्यालय में अध्ययन, अमेरिका, मनोवैज्ञानिकों तारा क्राफ्ट और साराह प्रेसमैन ने मुस्कुराने के फायदों का अध्ययन किया। वे जानना चाहते थे कि मुस्कुराहट के कितने तरीके हैं और वे तनाव से उबरने में लोगों की मदद किस तरह से कर सकते हैं।

क्राफ्ट के अनुसार, मुस्कुराहट को चेहरे पर सदा बनाए रखना एक पुरानी कहावत है। इसके अनुसार मुस्कुराहट न सिर्फ खुशी का मूक संदेश है बल्कि यह जिंदगी के तनावों के लिए रामबाण की तरह भी काम करता है।

क्राफ्ट कहती हैं,हम देखना चाहते थे कि क्या इन कहावतों का कोई वैग्यानिक आधार भी है? क्या मुस्कुराहट से स्वास्थ्य से जुड़े कुछ लाभ भी हो सकते हैं? अपने इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मिडवेस्टर्न विश्वविद्यालय से 169 लोगों को शामिल किया।

दो चरणों में हुए इस अध्ययन में प्रशिक्षण और परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन लोगों को तीन समूहों में बांटा गया और हर समूह को चेहरे पर एक भाव विशेष बनाकर रखने का प्रशिक्षण दिया गया। परीक्षण के चरण में शोधकर्ताओं ने इन लोगों से तनावपूर्ण काम करवाने के बाद उनकी दिल की धड़कनें तक नापीं। इस अध्ययन में पाया गया कि मुस्कुराहट हमारी शारीरिक अवस्था को भी प्रभावित कर सकती है।

जिन लोगों को बिना मुस्कान वाला भाव रखने को कहा गया था, उनकी तुलना में मुस्कुराहट वाले लोगों की धड़कनें सही स्तर पर थीं। वे बहुत अधिक बढ़ी नहीं हुई थीं। साइकोलॉजिकल साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार तनाव के बीच भी अगर आप मुस्कान बनाए रखते हैं तो आपके शरीर की उस तनाव से निपटने की क्षमता बढ़ जाती है।

English summary
If you want to reduce your stress just smile whenever you get chance. As per a study held in university of kansas, smiling helps in reducing the tension.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Sunrisers: 83 / 4, 15.5 Overs
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on